Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
22-May-2020 03:51 PM
DELHI : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की वीडियो कॉफ्रेंसिंग शुरू हो गयी है। विपक्ष के तमाम बड़े नेता सोनिया गांधी से जुड़े हुए हैं। बिहार से तेजस्वी यादव भी सोनिया के साथ ऑनलाइन हुए हैं। वहीं पूर्व सीएम जीतनराम मांझी भी वीडियो कॉफ्रेंसिंग में सोनिया गांधी के साथ जुड़े हैं।
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों की बैठक चल रही है। बैठक की शुरुआत में चक्रवाती तूफान अम्फान में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सोनिया गांधी ने मीटिंग की शुरुआत की।
कांग्रेस द्वारा बुलाई गई राजनीतिक दलों की बैठक में उत्तर प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल सपा और बसपा हिस्सा नहीं ले रहे हैं। वहीं अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी इससे किनारा कर लिया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सोनिया गांधी की अगुवाई में होने वाली बैठक में 22 दलों के नेता हिस्सा ले रहे हैं। बिहार में महागठबंधन के तमाम नेता इससे जुड़े हैं।
कोरोना संकट के बाद विपक्षी दलों की यह पहली बार बैठक होने जा रही है, जो काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बैठक में कोरोना संकट के बहाने मोदी सरकार को घेरने की संयुक्त रणनीति पर मंथन किया जाएगा। लेफ्ट के साथ-साथ ममता बनर्जी का बैठक में शामिल होना काफी अहम माना जा रहा है और ऐसे ही शिवसेना का इस बैठक में हिस्सा लेना भी काफी महत्वपूर्ण है।