पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका
04-Nov-2019 05:49 PM
GAYA. कोंच बीडीओ राजीव रंजन ने जो सुसाइड नोट 5 पेज का लिखा है उसमें एक पेज स्पेशल पत्नी के नाम लिखा है. राजीव ने लिखा है कि ‘’मरने के बाद सोनम तुम रोना मत, अगर तुम रोने लगोगी तो मैं भी उपर में उदास रहूंगा. भगवान से कहूंगा कि जैसे वो चाहती है वैसा ही बना कर फिर धरती पर भेजना.’’
समझने में देर कर दी
राजीव ने लिखा कि ‘’सोनम तुमने मुझे समझने में देर कर दी. मैं तुम्हारे आंसू को पोंछ नहीं पाता हूं. मैं अंदर ही अंदर गिलटी फील करता हूं. मैंने तुम्हें खुशी के लिए लाइफ में जोड़ा. मैं पहले से ही काफी परेशान था. तुम्हें खुशी देने की हर वक्त कोशिश की. मैंने तुम्हारे साथ कोई साजिश नहीं रची.’’
मेरे जाने के बाद खुश रहता
राजीव ने आगे लिखा है कि’’ मेरे जाने के बाद तुम अपना ध्यान देना. अच्छे से रहना, तुम खुश रहना नहीं तभी हम वहां भी खुश रह पाएंगे. मैं देखूंगा वहां से. इस जन्म में तो नहीं अच्छा बन पाया पर मैं फिर दोबारा आऊंगा. तुम्हारे पास रहूंगा. तुम्हारा बनके तुम्हारे लिए पर सब तुम्हारे अनुसार होगा. तब भगवान से कहूंगा कि मुझे जैसा वो चाहती है वैसा ही बना दो. तब भेजों. मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं. कोई साजिश नहीं करता. मैं तुम्हारी खुशियां नहीं छीनूंगा. तुम मेरे साथ खुश नहीं हो तो मैं नहीं आउंगा तुम्हारी लाइफ में. मैं इस लायक नहीं कि तुमसे नफरत भी कर सके. जितना तुमको मैंने दुख दिया उसके लिए मैं हाथ जोड़कर मांफी मांगता हूं. हो सके तो मुझे माफ कर देना और जीवन में आगे बढ़ना.
छत से कूदकर की थी सुसाइड
बता दें कि राजीव रंजन ने गया में 30 अक्टूबर को छत से कूदकर सुसाइड की थी. घटनास्थल से 5 पेज का सुसाइड नोट, पर्स और मोबाइल मिला था. उनकी पत्नी सोनम कुमारी गया के एक सरकारी बैंक में पीओ हैं. राजीव मुंगेर जिले के धरहरा के रहने वाले थे. राजीव की पत्नी ने इस मौत की जांच की मांग की है और गया डीएम पर गंभीर आरोप लगाया था. लेकिन गया डीएम ने आरोपों को गलत बताया था.