ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / कंपनी खोलना हुआ आसान, रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ आधार कार्ड होगा जरुरी

कंपनी खोलना हुआ आसान, रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ आधार कार्ड होगा जरुरी

29-Jun-2020 06:11 PM

DESK : कोरोना काल में व्यापर को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने स्टार्ट-अप करना या किसी नए कंपनी को रजिस्टर करने की प्रक्रिया को आसन बना दिया है. नई कंपनी खोलने के लिए अब सेल्फ डिक्लरेशन (स्व-घोषणा) के आधार पर कंपनी को ऑनलाइन रजिस्टर करने की सुविधा मिलने वाली है. इसके लिए डॉक्यूमेंट के रूप में सिर्फ आधार कार्ड जरुरी होगा.


कंपनी रजिस्ट्रेशन के दौरान दी गई अन्य जानकारीयों का सत्यापन स्थायी खाता संख्या (पैन संख्या) और जीएसटी पहचान संख्या (जीएसटीआईएन) की मदद से की जाएगी. पुराने नियम के अनुसार नई  कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पहले कई तरह के दस्तावेज जमा करने पड़ते थे.


इस बारे में एमएसएमई (MSME) मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर कहा कि – अब लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम (एमएसएमई) इकाइयों को उद्यम के नाम से जाना जायेगा. इसी तरह पंजीकरण प्रक्रिया को अब ‘उद्यम पंजीकरण’ कहा जायेगा.


जिन लोगों के पास अब तक वैध आधार नंबर नहीं है, वे सिंगल विंडो सिस्‍टम पर आधार एनरोलमेंट रिक्‍वेस्‍टकर सकते हैं. या फिर बैंक पासबुक, वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card), पासपोर्ट (Passport) या ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के जरिये भी नई एंटरप्राइज या कंपनी के रजिस्‍ट्रेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. सिंगल विंडो सिस्‍टम के तहत उन्‍हें वैध आधार नंबर मिल जाने के बाद रजिस्‍ट्रेशन की सुविधा उपलब्‍ध करा दी जाएगी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि नई रजिस्‍ट्रेशन, क्‍लासिफिकेशन और फैसिलिटेशन व्‍यवस्‍था बहुत ही आसान व झंझट मुक्‍त है.