ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / कोचिंग जा रही छात्रा से गैंगरेप मामले में पटना पुलिस की बड़ी लापरवाही,...

कोचिंग जा रही छात्रा से गैंगरेप मामले में पटना पुलिस की बड़ी लापरवाही, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

01-Apr-2024 10:07 AM

By First Bihar

PATNA : राजधानी पटना के अंदर पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन हुआ है। यहां पटना में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप की वारदात मामले में पटना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इसके बाद जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद पटना के सिटी एसपी पश्चिमी अभिनव धीमान ने थाना अध्यक्ष और तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। 


दरअसल, राजधानी पटना से सटे इलाके पीपलावां में  28 मार्च को कोचिंग के लिए घर से निकली एक छात्रा को गांव के ही युवकों द्वारा अगवा कर गैंगरेप किया गया था। इसके बाद इस मामले में जांच पूरी होने के बाद थाना की लापरवाही सामने आई है। अब लापरवाही के चलते पीपलावां थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।इन सभी पुलिसकर्मियों पर आरोपियों के साथ मिलकर केस को मैनेज करने का आरोप है।


वहीं, इस मामले में फुलवारी शरीफ डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि नाबालिग बच्ची के लिखित आवेदन के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि बच्ची का मेडिकल और न्यायालय में 164 का बयान भी दर्ज कराया जाएगा। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गुरुवार को पीपलावां गांव की एक बच्ची अपने घर से कोचिंग जाने के लिए दोपहर 3 बजे के आसपास निकली थी। बच्ची ने कोचिंग पहुंचने से पहले ही एक दुकान से कुरकुरे खरीदने गई थी।  इसी दौरान गांव के कुछ मनचले युवकों ने जबरन बच्ची का अपहरण कर लिया। 


उसके बाद इस नबालिग लड़की को पास के एक डेकोरेशन के गोदाम ले गए। वहीं, बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पहले बच्ची से मारपीट की गई।  फिर सर पर पिस्तौल रखकर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद बच्ची को बेहोश करके उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जब बच्ची द्वारा शोर मचाने की प्रयास की गई, तो मनचले युवकों ने ग्रामीण तक उसकी आवाज नहीं पहुंचे, इसके लिए डेकोरेशन दुकान में रखी गई जनरेटर और पास के ऑटो को स्टार्ट कर दिया। बच्ची कोचिंग से 5 बजे तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने खोजना शुरू किया। 


वहीं, परिजनों जब कोचिंग पहुंचे तब उन्हें पता चला कि वह कोचिंग नहीं गई थी। उसके बाद काफी खोजबीन के बाद परिजनों को बच्ची डेकोरेशन के गोदाम में गंभीर हालत में मिली। परिजनों ने 29 मार्च शुक्रवार को इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। परिजनों ने यह आरोप लगाया कि बच्ची के साथ गांव के ही मनचलो द्वारा गलत किया गया। इस मामले को तूल पकड़ते देख पुलिस हरकत में आई और आरोपियों में से 20 वर्षीय सूरज कुमार उर्फ सुरम मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 


उधर, पटना के सिटी एसपी पश्चिमी अभिनव धीमान ने बताया कि छात्रा के साथ गैंग रेप की वारदात हुई थी। इस मामले में एक आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, छात्रा से गैंगरेप मामले में स्थानीय थाना से बहुत बड़ी लापरवाही बरती गई है। इस मामले में थानेदार राहुल कुमार, ASI शशि भूषण प्रसाद, ASI हरिशंकर पंडित, थाने का मुंशी सूर्य देव कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है।