ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / सीएम ने दिया बुनकरों को प्रमोट करने का निर्देश, नीतीश कुमार के सामने...

सीएम ने दिया बुनकरों को प्रमोट करने का निर्देश, नीतीश कुमार के सामने उद्योग विभाग ने दिया प्रजेंटेशन

08-Jul-2019 09:36 PM

By 9

PATNA:  सीएम नीतीश कुमार के सामने उद्योग विभाग ने मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति उद्यमी योजना का प्रजेंटेंशन दिया. इस प्रजेंटेशन की मदद से विभाग के सचिव ने सीएम के सामने योजना के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी. सीएम ने दिए कई निर्देश इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का मकसद अनुसूचित जाति और जनजातियों के लाभुकों के आर्थिक और सामाजिक हालत को मजबूत करना है. अधिकारियों को निर्देश देते हुए सीएम ने कहा कि अनुसूचित जाति और जनजाति की जिलावार आबादी को देख लाभुकों का चयन किया जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि लाभुकों का फिजिकल वेरिफिकेशन कराकर उन्हें लाभ पहुंचायी जाए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस दौरान अगर मैनेजमेंट संस्थान, चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान, ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक संस्थान जैसे संस्थानों की मदद की जरुरत हो तो उनकी भी मदद ली जाए. बुनकरों को प्रमोट करने पर जोर बैठक के दौरान सीएम ने विभाग को बुनकरों को प्रमोट करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बुनकरों के लिए भी नई नीति बन गई है और अब उसे एक्टिवेट कर प्रमोट करने की जरुरत है. उन्होंने कहा कि कुछ जातियों के लिए जो सोसाइटी बनी है,उसी तर्ज पर बुनकरों का स्टेट सोसाइटी बनाकर  उन्हें सहायता दी जाए.