खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
20-Jun-2023 07:44 AM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज तमिननाडु के लिए रवाना होंगे। उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे। तमिलनाडु में सीएम और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिवंगत एम करुणानिधि की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री तमिलनाडु के सीएम स्टालिन को विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने का न्योता देंगे। पहले यह बात कही जा रही थी कि स्टालिन विपक्षी दलों की बैठक में शामिल नहीं होंगे लेकिन अब खुद सीएम उन्हें मनाने के लिए तमिलनाडु जा रहे हैं।
दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम के लगे हुए हैं। उनकी मुहिम रंग लाई और अब 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक होने जा रही है। पिछले दिनों यह बात सामने आई थी कि स्टालिन 23 जून की बैठक में शामिल नहीं होगें। इसी बीच स्टालिन ने दिवंगत एम करुणानिधि की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता सीएम को भेजा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के साथ साथ सीएम नीतीश स्टालिन को बैठक में शामिल होने के लिए न्योता देंगे। नीतीश कुमार यहां एक दिन रहने के बाद वापस 21 जून को पटना वापस आ जाएंगे।
बता दें कि इससे पहले 12 जून को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई गई थी लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश दौरे पर रहने के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया था। उस बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने भी आने में अपनी असमर्थता जाहिर की थी। सीएम नीतीश ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया था कि इस बैठक में सभी दलों के बड़े नेता को शामिल होना है, अगर किसी भी दल के बड़े नेता शामिल नहीं होते हैं तो बैठक का कोई मतलब नहीं है। इसके बाद बैठक के लिए 23 जून की तिथि निर्धारित हुई है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस बैठक में शामिल होने वाले हैं। स्टालिन ने भी बैठक की तिथि बढ़ाने की बात कही थी। अब 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक होने जा रही है तो नीतीश एक बार फिर तमिलनाडु जाकर स्टालिन को बैठक में आने का न्योता देंगे। दावा किया जा रहा है कि बैठक में 18 दलों के बड़े नेता शामिल होने जा रहे हैं। इस बड़ी बैठक में ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, शरद पवार फारूक अब्दुल्ला और महबूबा के शामिल होने का दावा किया गया है और अब तमिलनाडु के सीएम स्टालिन के भी शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।