शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
06-Dec-2022 11:47 AM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के पुण्यतिथि पर आयोजित राजकीय समारोह में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान नीतीश कुमार के साथ बिहार सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहे। वहीं, इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने बाबा साहेब अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि, अंबेडकर जी ने इतने अच्छे ढंग से समाज की रचना कि जिसमें सभी को बराबरी का हिस्सेदारी तय है। उनके प्रति हमारे मन में बहुत भाव है। इसके आलावा उन्होंने खुद में कटिहार दौरे के बारे में भी जानकारी साझा किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, बाबा साहेब संविधान के रचयिता थे। उनके ही कारण आज गरीब को पढ़ने का मौका मिल रहा है। समाज का हर एक तबका उनको दिल से याद रखता है। हमलोग तो बचपन से बाबा साहेब को मानते आ रहे हैं, उनके प्रति हमारे मन में बहुत बड़ा भाव है। उन्होंने अपने संबिधान में हर एक जाती,धर्म, समाज को बराबर का हक़ दिया।
इसके आगे सीएम ने अपने कटिहार दौरे को लेकर कहा कि, यहां के बारे में हमारे विधायक और कुछ अन्य लोगों के जरिए भी यह जानकारी मिल रही थी कि गंगा नदी के बहाव के कारण कटिहार का कुछ इलाका का कटाब हुआ है, इसी के बचाव पर कैसे काम होगा, उसके निरीक्षण के लिए हमारा जाना तय हुआ है।
इसके साथ उन्होंने बीते रात राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के हुए किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, लालू यादव की सेहत की जानकारी हमने फोन करके ली है। हमारी बात तेजस्वी से हुई थी। इसके साथ ही मेरे द्वारा लालू प्रसाद यादव के डॉक्टर और परिवार के सदस्यों से भी बातचीत कि गई। लालू प्रसाद यादव की सेहत बहुत अच्छी है। इसके आलावा उन्होंने हाल ही में देश के दो राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि, मुख्यमंत्री ने कहा जनता मालिक है। इसके साथ ही उन्होंने कुढ़नी के चुनाव परिणाम पर भी कहा कि, जनता मालिक है, वो जो फैसला देगी हमें उसे सहज तरीके से स्वीकार होगा। हम इस पर कभी नहीं बोलते हैं।