खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
26-Jul-2023 09:04 AM
By Ganesh Samrat
PATNA : बिहार की महागठबंधन सरकार के पिछले कई महीनों से शिक्षा विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अंतर्गत आने वाले बोर्ड और आयोग के अध्यक्षों के गठन को लेकर जो पेंच फंसा हुआ था। अब यह मामला सुलझ गया है। विभाग के तरफ से इसके लिए नाम तय कर ले लिए गए हैं और जो नाम पर मुहर लगी है उनमें राजद सुप्रीमो लालू यादव के सबसे करीबी कहे जाने वाले भोला यादव को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इसके आलावा राजद के पूर्व विधायक को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। जबकि सलीम परबेज को शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले मदरसा बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा विधानसभा और विधानपरिषद के कई मेंबर को इस में सदस्य बनाया गया है।
दरअसल, पिछले कई दिनों से नीतीश सरकार ने कई बोर्ड और निगमों का किया पुनर्गठन को लेकर समीक्षा कर रहे थे। इसके बाद इन निगमों और बोर्डे के अध्यक्ष समेत मेंबर का पुनर्गठन कर लिया गया है। महागठबंधन सरकार बनने के एक साल बाद जेडीयू और आरजेडी के कई नेताओं को इसमें एडजेस्टमेंट मिला है। इसको लेकर जो अधिसूचना जारी की गई है उसके मुताबिक़ बिहार राज्य संस्कृत बोर्ड का अध्यक्ष भोला यादव को बनाया गया है। जबकि बिहार राज्य महादलित आयोग के अध्यक्ष राज्य सरकार के पूर्व मंत्री संतोष निराला को बनाया गया है।

वहीं, शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले मदरसा बोर्ड का अध्यक्ष जेडीयू नेता और नीतीश के भरोसेमंद कहे जाने वाले पूर्व एमएलसी सलीम परवेज को बनाया गया है। इस बोर्ड के मेंबर के रूप में माले विधायक महबूब आलम को भी जगह दी गई है। इसके आलावा सैयद रुकनुद्दीन अहमद और खालिद अनवर को भी मेंबर बनाया गया है।

जबकि, बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार बने हैं। वहीं, बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रियाज़ुल हक़ को दिया गया है। अल्पसंख्यक अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी नौशाद आलम को दी गई है। वहीं, पूर्व सांसद अश्वमेध देवी महिला आयोग की अध्यक्ष बनी है।