Bihar Election 2025: गोपालगंज में दलितों की पिटाई पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- RJD दलित समाज की दुश्मन, यह उनका नेचर Bihar Election 2025: गोपालगंज में दलितों की पिटाई पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- RJD दलित समाज की दुश्मन, यह उनका नेचर Patna robbery : पटना में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट: अपराधियों ने DCM ड्राइवर को मारी गोली, मचा हड़कंप Indian Railways : भारतीय रेलवे की नई पहल,ट्रेन में यात्रियों को मिलेगा स्वादिष्ट खान; ऐप से ई-कैटरिंग सेवा शुरू Bihar Election 2025: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बिहार पुलिस का एक्शन, झारखंड की सीमा से हार्डकोर नक्सली अरेस्ट Jharkhad DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पहली महिला DGP बनीं तदाशा मिश्रा, पदभार ग्रहण करने के बाद क्या बोलीं? Jharkhad DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पहली महिला DGP बनीं तदाशा मिश्रा, पदभार ग्रहण करने के बाद क्या बोलीं? Bihar Election 2025: यूपी के रेलवे स्टेशन से करीब एक करोड़ कैश के साथ पकड़ा गया मोकामा का शख्स, बिहार चुनाव से तार जुड़ने की आशंका Bihar Election 2025: यूपी के रेलवे स्टेशन से करीब एक करोड़ कैश के साथ पकड़ा गया मोकामा का शख्स, बिहार चुनाव से तार जुड़ने की आशंका Bihar Election 2025 : ऐतिहासिक मतदान के बाद चुनावी समर में बढ़ा सियासी तापमान, PM मोदी ने कहा - अब नहीं चाहिए कट्टा सरकार
17-Aug-2022 06:00 PM
PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के तुरंत बाद घटक दलों के बीच दूरी देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो मौकों पर आरजेडी कोटे के मंत्रियों से दूरी बनाई है।
पहला कार्यक्रम बिहार विधान परिषद में आयोजित कार्यक्रम में ना तो डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिखे और ना ही आरजेडी कोटे के कोई मंत्री ही मौजूद रहे। जबकि जेडीयू के कई मंत्री और नेता इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे।
दूसरी खबर मुख्यमंत्री के द्वारा की गई समीक्षा बैठक के सामने आई है। बिहार में सूखे के हालात को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समीक्षा बैठक की और इस दौरान ना तो बिहार के कृषि मंत्री दिखे और ना ही आपदा प्रबंधन मंत्री मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे।
कृषि मंत्री आरजेडी से सुधाकर सिंह और आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज है लेकिन में सूखे को लेकर बिहार में पैदा हुए हालात की समीक्षा मुख्यमंत्री ने सिर्फ अधिकारियों के साथ बैठकर की।
सीएम नीतीश ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि किसानों को हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाए। डीजल अनुदान के तहत किसानों को डीजल अनुदान तेजी से दिलाया जाए। किसानों को निर्बाध 16 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाए, जो किसान अल्प वर्षा की वजह से खेती नहीं कर पाए है उनकी मदद की जाए।
सीएम ने अधिकारियों से कहा कि बारिश कम होने की वजह से पीने के पानी की कोई दिक्कत नहीं हो इसे भी सुनिश्चित की जाए और इसकी मॉनिटिरिंग होती रहे। जूलाई महीने में सुपौल,अररिया,किशनगंज को छोड़कर 35 जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है। 20 जुलाई तक 212 प्रखंडों में कम वर्षा की स्थिति थी जो अब घटकर 123 प्रखंड हो गया है। आकस्मिक फसल योजना के तहत 12 प्रकार की फसल के बीज किसानों को जल्द से जल्द मुहैया कराया जाए।




