जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
02-May-2022 06:02 PM
PATNA : बिहार के लोगों को जल्द ही नवनिर्मित परिवहन परिसर और साइंस सिटी की सौगात मिलने वाली है। इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को फुलवारीशरीफ पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माणाधीन परिवहन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने राजेन्द्र नगर में निर्माणाधीन एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही सीएम नीतीश ने पटना संग्रहालय परिसर के पूर्वी भाग में पुरातात्विक उत्खनन का भी शुभारंभ किया। निरीक्षण के दौरान सीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य को पूरा करा लिए जाने का निर्देश दिया।
इस दौरान सीएम नीतीश ने निर्माणाधीन परिवहन परिसर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक, इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन की भी जानकारी ली। बता दें कि इस परिवहन परिसर में ही जिला परिवहन कार्यालय के भवन का भी निर्माण कराया जा रहा है। परिवहन परिसर में बस टर्मिनल तथा 200 बसों के लिए बस पड़ाव का निर्माण कराया जा रहा है जहां से पटना नगर सेवा की बसों का परिचालन होगा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया। इसके साथ ही सीएम ने परिवहन परिसर में ग्रीनरी का विशेष ख्याल रखने की बात कही है।
परिवहन परिसर के निरीक्षण के बाद सीएम ने पटना संग्रहालय परिसर के पूर्वी भाग में पुरातात्विक उत्खनन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक लोगों को ये जानकारी थी कि प्राचीन पाटलिपुत्र का विस्तार पटना सिटी तक ही था लेकिन पटना संग्रहालय परिसर में प्राचीन काल के अवशेष प्राप्त होने से अब यह पता चलेगा कि प्राचीन पाटलिपुत्र का विस्तार पश्चिमी पटना तक था। उन्होंने कहा कि इससे नयी पीढ़ी को कई पौराणिक और ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी मिलेगी और वे अपनी विरासत को और अच्छी तरह से जानेंगे एवं समझेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजेन्द्र नगर स्थित निर्माणाधीन एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों ने सीएम को कार्य के प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन कार्यों को ससमय पूरा कराया जाए। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि साइंस सिटी परिसर में ग्रीनरी को विकसित कर व्यवस्थित ढंग से वृक्षारोपण कराया जाए। निरीक्षण के दौरान बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी और परिवहन मंत्री शीला मंडल समेत विभिन्न विभागों के सचिव और सभी वरीय अधिकारी मौजूद रहे।


