सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
08-Dec-2021 02:55 PM
MUNGER : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुंगेर में हैं. यहां उन्होंने संग्रामपुर प्रखंड के महाने बीयर सिंचाई परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने जिला से योजना को जीर्णोद्धार करने की बात कही. योजना चालू होने के बाद संग्रामपुर प्रखंड के अलावा टेटिया बंबर प्रखंड के दर्जनों गांवों के खेतों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचेगा.
बताते चलें कि 1965 में बना ये महाने बीयर कई गांव के लिए वरदान साबित होगा. किसानों को खरीफ फसल पर ही निर्भर रहना पड़ता है. महाने बीयर सिंचाई परियोजना के शुरू हो जाने से किसान अपनी खेतों में रबी फसल की भी खेती कर सकेंगे.
महाने बीयर सिंचाई परियोजना संग्रामपुर प्रखंड के बिरजपुर, पतघाघर,खपडा व टेटिया बंबर प्रखंड के नोनाजी. केशौली, भूना मंजूरा, देवघरा दर्जनों गांवों के किसानों के लिए वरदान साबित होगा. महाने बीयर केनाल का निर्माण वर्ष 1965 में हुआ था. किसानों की सिंचाई सुविधा सुलभ हो गई थी.