नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प
23-Jan-2020 07:16 PM
PATNA : सीएम नीतीश कुमार ने आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। बैठक में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की गयी। इस मौके पर सीएम ने अधिकारियों को जल्द से जल्द कृषि इनपुट सब्सिडी बांटने का निर्देश दिया। वहीं उन्होनें आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए तत्पर रहने की नसीहत दी।
आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने इस महत्वपूर्ण बैठक में बाढ़ राहत के लिए मिले केन्द्रीय सहायता राशि का ब्योरा सीएम को दिया। वहीं कृषि इनपुट सब्सिडी के लिए अब तक जारी की गयी राशि के बारे में उन्होनें सीएम को अवगत कराया। वहीं बाढ़ के दौरान घर के नुकसान की भरपायी के लिए जारी किए गए रकम की भी जानकारी दी।
आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने विभिन्न विभागों द्वारा क्षति के संबंध में दिये गये विवरण के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इसमें कृषि विभाग, जल संसाधन विभाग, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग सहित अन्य विभागों के विवरण शामिल थे। केंद्रीय सहायता हेतु भेजे गये ज्ञापन में राशि के संबंध में भी बताया गया। बैठक में कृषि इनपुट सब्सिडी के लिए अब तक जारी की गई राशि के बारे में भी जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री को गृह क्षति के लिए भी उपलब्ध करायी गई राशि के संबंध में जानकारी दी गई।
बैठक में बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, मुख्य सचिव दीपक कुमार समेत कई विभागों के प्रधान सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी मौजूद थे।