ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / CM नीतीश ने कर दिया साफ, बोले- कुछ भी हो जाए बिहार में...

CM नीतीश ने कर दिया साफ, बोले- कुछ भी हो जाए बिहार में नहीं खत्म होगी शराबबंदी

12-Dec-2022 02:49 PM

PATNA: बिहार में इन दिनों शराबबंदी कानून को लेकर हायतौबा मचा हुआ है। विपक्ष से लेकर सरकार के सहयोगी दल शराबबंदी कानून को फेल बता रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ लहजे में कह दिया है कि लोग कुछ भी कह ले लेकिन बिहार में किसी भी हालत में शराबबंदी खत्म नहीं होगी। नीतीश ने कहा कि महिलाओं के मांग पर बिहार में शराबबंदी कानून लागू किया गया, जिसका लाभ मिल रहा है।


दरअसल, रविवार को पटना में आयोजित जेडीयू के खुला अधिवेशन में सीएम ने शराबबंदी को लेकर अपना रूख साफ कर दिया। उन्होंने खुले मंच से कह दिया कि चाहे कुछ भी हो जाए बिहार में शराबबंदी कानून लागू रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शराब पीकर कोई भी इंसान हैवान बन जाता है। कुछ लोग दारू पीकर खुद को बड़ा आदमी समझने लगते हैं। महिलाओं की मांग पर ही शराबबंदी लागू की, इसका फायदा भी हुआ है। बिहार में शराबबंदी खत्म नहीं होगी।


बता दें कि बिहार में शराबबंदी कानून को फेल बताकर विपक्ष से लेकर सत्ताधारी दल के नेता लगातार इसकी समीक्षा की मांग कर रहे हैं। बीजेपी ने कहा है कि शराबबंदी के कारण बिहार को हजारों करोड़ के राजस्व की क्षति हो रही है। वहीं एनडीए के सहयोगी दलों का कहना है कि नीतीश कुमार से शराबबंदी नहीं संभल रही है, ऐसे में उसे वापस ले लिया जाना चाहिए। इधर, सरकार की सहयोगी हम के नेता जीतनराम मांझी शराबबंदी को लेकर सवाल उठाते रहे हैं जबकि कांग्रेस ने भी शराबबंदी की समीक्षा करने की मांग की है।