बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार
06-Dec-2021 04:18 PM
PATNA : बिहार में जल्द ही जातीय जनगणना पर सर्वदलीय बैठक होगी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसको लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि तमाम सियासी पार्टियों की सहमति हो गई है. हम जल्द ही सर्वदलीय बैठक करने जा रहे हैं. डिप्टी सीएम और अपनी पार्टी के सब लोग से बात कर ली है. जल्दी ही एक तारीख तय कर मीटिंग की जाएगी.
सीएम नीतीश ने कहा कि इसमें सब लोगों की राय जरुरी है. जातीय जनगणना कैसे करनी है, कब करनी है, किस माध्यम से करंगे. यह सब मीटिंग में सबसे राय लेकर किया जायेगा. सबकी सहमती से जो बात निकलेगी उसी आधार पर जातीय जनगणना कराई जाएगी. यह बहुत ठीक ढंग से कराया जायेगा ताकि कोई चीज मिस न हो.
बता दें कि बिहार में जातीय जनगणना पर सियासत गरमायी हुई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार सरकार पर अपने खर्च पर इसे करवाने की मांग कर रहे हैं, वहीं अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है. नीतीश कुमार ने सोमवार को जनता दरबाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सूबे की सभी सियासी पार्टियों की सहमति बन गई है. जल्द ही मामले को लेकर सर्वदलीय बैठक जल्द होगी.