ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / पटना को डबल इंजन सरकार की बड़ी सौगात, सीएम नीतीश ने मरीन ड्राइव...

पटना को डबल इंजन सरकार की बड़ी सौगात, सीएम नीतीश ने मरीन ड्राइव के तीसरे फेज का किया लोकार्पण

10-Jul-2024 11:15 AM

By First Bihar

PATNA: राजधानी पटना के लोगों को बिहार की डबल इंजन सरकार ने बड़ी सौगात दी है। पटना के मरीन ड्राइव के तीसरे फेज का सीएम नीतीश कुमार ने लोकार्पण कर दिया है। इस मौके पर बिहार विधानसभा के स्पीकर नंदकिशोर यादव, बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ साथ पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद भी मौजूद रहे। लोकार्पण के साथ ही इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन शुरू हो गया है।


दरअसल, मुंबई के मरीन ड्राइव की तर्ज पर पटना के मरीन ड्राइव को विकसित किया जा रहा है। साल 2022 में सीएम नीतीश कुमार ने पहले चरण में दीघा से पीएमसीएच तक मरीन ड्राइव का लोकार्पण किया था जबकि दूसरे चरण में एक साल बाद 2023 में पीएमसीएच से गायघाट तक इसका विस्तार किया गया था और अब गायघाट से कंगन घाट तक का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।


गंगा नदी के किनारे विकसित किए गए मरीन ड्राइव पथ में दीघा से गायघाट तक साढे 12 किलोमीटर सड़क पर परिचालन हो रहा है। तीसरे चरण में गायघाट से कंगन घाट तक जोड़ लिया जाए तो अब दीघा से कंगन घाट के बीच करीब 17 किलोमीटर जेपी गंगा पथ बनकर तैयार हो गया है, जिसका सीएम नीतीश कुमार बुधवार को लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद अब सोनपुर और हाजीपुर की तरफ से आने वाले लोग काफी कम समय में दीघा की तरफ से आसानी से पटना सिटी तक जा सकेंगे।