Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
24-Feb-2024 06:17 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय के सिमरिया गंगा घाम पर हरकी पौड़ी की तर्ज पर बने पहले रिवर फ्रंट के निर्माण कार्य का लोकार्पण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और नीतीश कैबिनेट के कई मंत्रियों के अलावे केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह भी मौजूद रहे। निर्माण कार्य के लोकार्पण को लेकर लोगों में काफी खुशी है।
दरअसल, बिहार सरकार के द्वारा सिमरिया गंगा धाम में 115 करोड़ की लागत से हरकी पौड़ी के तर्ज पर सौंदर्याकरण का कार्य किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 550 मीटर में सीढ़ी घाट एवं रिवर फ्रंट बनाया गया है। गंगा घाट किनारे चेंजिंग रूम, गंगा आरती स्थान, सुरक्षा घेरा शौचालय, तीन मंजिला धर्मशाला, पार्किंग, पार्क, वॉच टावर, कल्पवास क्षेत्र समेत आधुनिक तरीके से सिमरिया गंगा धाम को विकसित किया जा रहा है।
बता दें कि नवंबर 2022 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिमरिया गंगा धाम पहुंचे थे और कल्पवासियों और श्रद्धालुओं से मुलाकात की थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने सिमरिया के कायाकल्प करने का ऐलान किया था। सरकार ने मार्च 2023 में करीब 115 करोड़ की लागत से हरकी पौड़ी की तर्ज पर सिमरिया घाट का विकास करने की मंजूरी दी। शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले फेज के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।