ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / सीएम नीतीश ने निर्माणाधीन बापू टावर का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए ये...

सीएम नीतीश ने निर्माणाधीन बापू टावर का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

04-Feb-2024 02:19 PM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को गर्दनीबाग में निर्माणाधीन बापू टावर का निर्माण कार्य का जायजा लिया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बापू टावर के पांचवें, तीसरे एवं पहले तल पर जाकर-जाकर निर्माण कार्य को देखा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को निर्माण से जुड़ी जानकारी दी।


मौके पर मौजूद भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य से संबंधित विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है और इसे फिनीशिंग टच दिया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान प्रेक्षागृह, प्रतीक्षा कक्ष, लाउंज, बापू के आदर्शों को आमजन में स्थापित करने के लिए कार्यों के प्रदर्शन के लिये दीर्घा, अनुसंधान केन्द्र, आगंतुक सुविधायें, ओरियंटेशन हॉल एवं अन्य संरचनाओं की जानकारी ली।


मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव को निर्देश देते हुये कहा कि बापू टावर का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण करायें। इसका निर्माण जल्द पूर्ण होने से बापू की जीवनी, उनके विचारों और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी जान सकेगी। बापू के जीवन से जुड़ी ऐतिहासिक घटनायें, उनके विचार, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका, बिहार से लगाव, बापू के आदर्शों को बेहतर ढंग से रेखांकित करें, ताकि आमजन यहां आकर उसे देख और समझ सके। 


उन्होंने निर्देश दिया है कि बापू टावर का पूरा परिसर ग्रीन एरिया रहे, परिसर बेहतर और व्यवस्थित दिखे। जब बापू टावर बनकर तैयार हो जायेगा तो बहुत अच्छा दृश्य दिखेगा और लोग यहां आकर बापू के बारे में जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उनकी इच्छा है कि जल्द से जल्द बापू टावर का निर्माण कार्य पूर्ण हो। इस दौरान मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री सचिवालय के विशेष सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पटना डीएम शीर्षत कपिल अशोक, एसएसपी राजीव मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


news image


news image