अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
16-Dec-2022 10:22 AM
PATNA : बिहार के राजनीति में इन दिनों जेडीयू के नेताओं के बीच जिस मसले को लेकर सबसे अधिक चर्चा की जा रही है वह हैं उनका राजद के साथ विलय। दरअसल, पिछले दिनों बिहार के सीएम द्वारा दिए गए बयान कि आगामी विधानसभा चुनाव तेजस्वी के चेहरे पर लड़ा जाएगा के बाद इसको लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दी गई है कि, जेडीयू और राजद का विलय होने जा रहा है। इसके बाद अब इस तमाम अटकलों पर खुद सीएम ने विराम लगा दिया है।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, मालूम नहीं इस बात की चर्चा कैसे शुरू कर दी जाती है कि हमारी पार्टी का किसी के साथ विलय हो रहा है। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि, जेडीयू खुद बड़ी पार्टी है, इसलिए हमारा विलय राजद या अन्य किसी के साथ नहीं होने वाला है। हमारा गठबंधन राजद के साथ है और यह गठबंधन मजबूती के साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि, यदि हमारे पार्टी के कोई नेता इस तरह की बात सुनिते हैं तो उन्हें इसी सच्चाई जान लेनी चाहिए।
इसके साथ ही सीएम नीतीश ने कहा कि, पार्टी विधायकों, विधान पार्षदों अपने स्तर से संगठन को मजबूत करने में अपनी ताकत झोंकें। नीतीश कुमार ने दावा किया कि अनुसूचित जाति और अति पिछड़ों के लिए उनसे ज्यादा किसी पार्टी ने काम नहीं किया है। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि, हमारे पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं सोशल मीडिया का सहारा लेकर हमारे काम को लोगों तक पहुंचाएं।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि, एआईएमआईएम बीजेपी के लिए काम करती है। लोगों को समझना चाहिए कि मुस्लिम वोटों का बिखराव ही उसका ध्येय है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं। अगर विपक्ष एकजुट हुआ तो देश भारतीय जनता पार्टी से मुक्त हो जाएगा।