पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
20-Aug-2020 06:25 PM
PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले बिहार में योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन का सिलसिला जारी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ग्रामीण कार्य विभाग से जुड़ी 14405 योजनाओं की शुरुआत की. 15192 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली इन योजनाओं का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास कार्यारंभ और उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया.
मुख्यमंत्री ने ग्राम सड़क के योजना के तहत 1985 किलोमीटर लंबी सड़कों और 36 पुलों का उद्घाटन किया. जबकि 15192 करोड़ की लागत वाली 14000 किलोमीटर से ज्यादा लंबी ग्रामीण सड़कों और 165 पुलों के निर्माण का शुभारंभ भी किया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण सड़कों की भूमिका राज्य के विकास में बेहद महत्वपूर्ण रही है. सड़कों के बेहतर होने से राज्य का विकास परिलक्षित होता है. साल 2006 में केवल 865 किलोमीटर ग्रामीण सड़क का निर्माण हुआ था जो कि अब बढ़कर काफी ज्यादा हो चुकी है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सात निश्चय योजना के अंतर्गत हर घर तक बिजली पहुंचा दी गई है और ग्रामीण इलाके को संपर्क पथ से जोड़ा जा रहा है. सड़कों के मेंटेनेंस के लिए नई अनुरक्षण नीति बनाई गई है और इससे शिकायत निवारण कानून के दायरे में लाया गया है. मुख्यमंत्री ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया कि ग्रामीणों का मेंटेनेंस होता रहे इसको सुनिश्चित करें.