ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / news / CM नीतीश लॉकडाउन के 40 दिनों में विफल साबित हुए , तेजस्वी ने...

CM नीतीश लॉकडाउन के 40 दिनों में विफल साबित हुए , तेजस्वी ने बोला हमला

02-May-2020 12:33 PM

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फिर हमला बोला है। उन्होनें लॉकडाउन के पिछले 40 दिनों में नीतीश सरकार को पूरी तरह विफल बताया है । तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार प्रशासनिक क्षमता, संवाद, संवेदना और दूरदर्शिता सभी पैमानों पर विफल साबित हुए।


तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि विगत 40 दिनों के क्रियाकलापों का आंकलन करें तो CM साहब प्रशासनिक क्षमता, संवाद, संवेदना, दूरदर्शिता आदि पैमानों पर पूरी तरह से विफ़ल नज़र आयें।

ख़ुद की मांग, ख़ुद ही खंडन, ख़ुद का आग्रह, ख़ुद ही हाथ खड़े कर देना।

इनका एक सूत्री एजेंडा हमारे सकारात्मक सुझावों के विपरीत जाना रहा।


तेजस्वी यादव ने कहा है कि पिछले 40 दिनों में उनकी पोल खुल गयी है। वे सभी पैमानों पर फेल साबित हुए हैं। इस दौरान उनकी बेचारगी सामने आयी है। लॉकडाउन के दौरान वे कभी मांग करते तो कभी उसी मांग का खंडन करते दिखे। उन्होनें पिछले दिनों हाथ खड़े कर दिए। तेजस्वी यादव ने कहा कि लॉकडाउन में उनका केवल एकसूत्री एजेंडा विपक्ष के सुझावों के खिलाफ जाना रहा।


बता दें कि तेजस्वी यादव लॉकडाउन पीरियड के इन चालीस दिनों में बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव के खासकर सरकार को कोटा से छात्रों को वापस लाने के मुद्दे पर जमकर घेरा। तेजस्वी ने बार-बार सरकार को ऑफर भी दिया कि वे कोटा में फंसे बच्चों को वापस लाएंगे सरकार उन्हें इसकी इजाजत दे। वहीं बिहारी मजदूरों को मुद्दे पर भी उन्होनें सरकार को खूब घेरा । उन्होनें बिहार के लोगों को इस विपदा की घड़ी में अकेला छोड़ देने का आरोप नीतीश सरकार पर लगाया।