बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर पटना में बच्ची के साथ गंदा काम: पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा अगर आपके पास भी है आयुष्मान कार्ड, तो जान लें ये जरूरी बात…शहर के किस अस्पताल में मिलेगा मुफ्त इलाज, ऐसे करें तुरंत चेक बिहार के इन 8 स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की होगी नियुक्ति, युवाओं के लिए गोल्डन चांस
15-Oct-2022 12:45 PM
PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ को अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। छठ महापर्व को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण किया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सीएम के साथ जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय कुमार झा समेत विभाग के तमाम बड़े अधिकारी मौजूद थे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने पटना के नासरीगंज घाट, पटना सिटी घाट, भद्र घाट, महेंद्रु घाट समेत कई घाटों का निरीक्षण किया और घाटों पर जिला प्रशासन की तरफ से की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सीएम नीतीश ने छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने और घाटों की साफ सफाई और लाइटिंग की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। इस बार छठ घाटों पर सीसीटीवी के साथ गंगा के जलस्तर को देखते हुए नेट की भी व्यवस्था की जाएगी।
बता दें कि इस बार छठ का महापर्व अक्टूबर महीने में ही है। 28 से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलने वाले छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जिला प्रशासन की तरफ से खतरनाक घाटों को चिन्हित किया जा रहा है। जलस्तर बढ़ने के कारण छठ घाटों पर गंगा का पानी है। ऐसे में इस बार छठ पर्व के दौरान विशेष सावधानी बरती जा रही है।