Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
04-May-2020 01:35 PM
PATNA: सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा एलान किया है कि क्वॉरेंटाइन सेंटर से जाने के बाद जो मजदूरों का आने मेंं खर्च हुआ है उनका सभी तरह का पैसा बिहार सरकार देगी.
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि क्वॉरेंटाइन सेंटर से जाने के बाद जितना भी आने में उनको खर्च हुआ उसके अलावे 500 रुपए अलग से सरकार देगी और कम से कम 1000 हजार रुपए उनको दिया जाएगा. यह पैसा सभी को दिया जाएगा. बिहार के बाहर रहने वाले 19 लाख लोगों को एक-एक हजार रुपए दिया जा चुका है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इसको लेकर बयानबाजी हो रही थी. इसके कारण ही वह खुद इसकी घोषणा कर रहे हैं. लॉकडाउन का बिहार में पालन किया जा रहा है. यही कारण है कि अन्य राज्यों की अपेक्षा कोरोना कंट्रोल में है. लॉकडाउन का बिहार के लोग पालन कर रहे हैं.
मजदूरों और छात्रों से नहीं लिया जा रहा पैसा
सीएम नीतीश कुमार ने सफाई दी है कि बिहारियों को लाने के लिए राज्य सरकार रेलवे को पैसा दे रही है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार आने पर मजदूरों को कोई पैसा नहीं लिया जा रहा है. कोटा से जो छात्र आ रहे हैं. उनसे भी पैसा नहीं लिया जा रहा है. जो भी बिहारी मजदूर आ रहे उनसे भी पैसा नहीं लिया जा रहा है. वह जिस स्टेशन पर उनकी ट्रेन आएगी तो पूरी जांच करने के बाद उनके प्रखंड तक भेजा जाएगा. वहां पर 21 दिन का क्वॉरेंटाइन किया जाएगा. सीएम नीतीश ने कहा कि क्वॉरेंटाइन सेंटर पर रहने के लिए सभी तरह की व्यवस्था की गई है.