ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला

Home / news / सीएम नीतीश ने कहा- पति-पत्नी राज में पिछड़ा बिहार, एनडीए सरकार में न्याय...

सीएम नीतीश ने कहा- पति-पत्नी राज में पिछड़ा बिहार, एनडीए सरकार में न्याय के साथ विकास हुआ

13-Oct-2020 04:46 PM

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है. मंगलवार को निश्चय संवाद के दूसरे दिन सीएम नीतीश कई विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को संबोधित कर रहे हैं. सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार के लोगों ने 2005 से जो काम करने का मौका हमें दिया. तीन टर्म में हमने न्याय के साथ विकास किया है.




उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी हमारी सरकार ने बेहतर काम किया है. अलग-अलग राज्यों से आने वाले लोगों को सरकार ने 14 दिन तक क्वारंटाइन में रखा. सरकार ने लगभग 21 लाख लोगों को एक-एक हजार रुपये आर्थिक रूप में मदद किया. बिहार में एक दिन में एक लाख लोगों का जांच कराया जा रहा है. कभी कभी तो पौने दो लाख लोगों कोई जांच एक दिन में ही करयो जा रही है.




सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार में लगभग 92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए. सरकार ने बाढ़ जैसी आपदा में हर एक परिवार को 6 जहर रुपये आर्थिक मदद के रूप में दिया है. फसल के नुक्सान का भी आकलन किया गया है. सरकार किसानों को आर्थिक मदद करेगी. नीतीश ने कहा कि बोलने वाले बोलते रहते है. एनडीए सरकार से पहले किसी सरकार ने भी आपदा में समय पर मदद नहीं किया. नीतीश ने कहा कि बिहार में हर आपदा से निपटने के लिए व्यवस्था की गई है. बेहतर प्लान बनाया गया है.


सीएम नीतीश ने कहा कि किसी भी सूरत में 'क्राइम, करप्शन और कम्युनिज्म' को बर्दाश्त नहीं करेंगे. 2018 के डाटा के अनुसार क्राइम की स्थिति में बिहार देश में 23वें स्थान पर है. बिहार ने एनडीए सरकार पर भरोसा किया है. उन्होंने आगे कहा कि बिहार में लड़कियां आगे बढ़ रही हैं. इसबार मैट्रिक की परीक्षा में लड़कियों की संख्या लड़कों की संख्या ज्यादा है. कोरोना काल में पढाई में दिक्कत हुई है लेकिन किसी भी प्रकार से यहां के बच्चों को पढ़ाएंगे.