ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

CM नीतीश की अपील, PM मोदी के आह्वान को सफल बनाने के लिए बिहारवासियों का मांगा साथ

CM नीतीश की अपील, PM मोदी के आह्वान को सफल बनाने के लिए बिहारवासियों का मांगा साथ

04-Apr-2020 08:22 PM

PATNA :बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के अभियान का खुल के समर्थन किया है। कोरोना के खिलाफ जंग में देश के प्रधानमंत्री के साथ कूद पड़े हैं। सीएम ने बिहारवासियों से अपील की है कि वे पीएम नरेन्द्र मोदी के अभियान को अपना समर्थन देकर सफल बनाए। 


सीएम नीतीश कुमार ने बिहारवासियों से अपील करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 5 अप्रैल को रात 9 बजे  लोग अपने घरों की बत्तियों को बंद कर  दरवाजे या बालकोनी में 9 मिनट तक दीप, मोमबत्ती, टार्च या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर कोरोना  महामारी के संक्रमण से बचाव में अपने संघर्ष की एकजुटता प्रदर्शित करें। इससे हमारी दृढ़ इच्छा शक्ति और मजबूत होगी और हमारा आत्मबल बढ़ेगा।


सीएम नीतीश कुमार ने संभवत: पहली बार न  सिर्फ पीएम नरेन्द्र मोदी के किसी अभियान का इतना खुल कर समर्थन किय़ा है बल्कि उन्होनें पीएम मोदी के आह्ववान को सफल बनाने के लिए खुद भी बिहार की जनता से इसमें शामिल होने की अपील की है।सीएम नीतीश कुमार ने देश पर आए संकट की घड़ी में अपना पूरा समर्थन देकर एक संदेश भी विरोधिय़ों को दे दिया है कि बीजेपी के साथ उनका गठबंधन कितना मजबूत है जिसपर विपक्ष गाहे-बगाहे बेमेल गठबंधन होने की बात करता रहा है।


वहीं एनडीए की बिहार में दूसरी सहयोगी के मुखिया चिराग पासवान ने भी पीएम मोदी का कोरोना के खिलाफ इस अभियान का खुलकर समर्थन किया है। उन्होनें संकट की इस घड़ी में पीएम मोदी के उठाए गये कदमों की खुले दिल से सराहना करते हुए कहा कि पीएम ने सिर्फ देश को कोरोना संकट से बाहर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं बल्कि देशवासियों को मानसिक संबंल भी दे रहे हैं।