बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
01-Mar-2020 12:01 PM
By PRIYARANJAN SINGH
SUPAUL : सीएम नीतीश कुमार के जल-जीवन-हरियाली अभियान का असर अब दिखने लगा है। पूरे बिहार में जल-जीवन-हरियाली के तहत पेड़ लगवाएं जा रहे हैं और पानी के स्रोतों को जिंदा रखने के लिए जलाशय, तालाब, आहर, पाइन, पोखर, चौर, नदी आदि का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। सीएम नीतीश की इस मुहिम में सुपौल के एक दंपति ने चार चांद लगा दिया है।
जिले के चंपानगर के एक दंपति अपने बेटे के पहले वर्षगांठ पर ना केवल पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए 200 पेड़ लगाया है बल्कि सार्वजनिक जगहों पर 50 हैंडपंप भी लगवाए हैं। संदीप कुमार और उनकी पत्नी कुमारी आर्या ने अपने लाडला शिवांशु चौधरी के जन्मदिन के मौके पर नीतीश कुमार की मुहिम को रंग दे दिया है।
उन्होनें गांव में 200 पेड़ लगाए हैं वहीं सार्वजनिक चौक-चौराहों पर राहगीरों और गांव के लोगो के लिए शुद्ध पेयजल मुहैया करवाने के उद्देश्य से 50 चापाकलों को लगवाया है । संदीप के पिता भी गांव में औस-पास के इलाकों में अब तक दस हजार पेड़ लगवा चुके हैं। दंपति और परिवार के इस मुहिम की चंपानगर के मुखिया देवेन्द मंडल ने खुले दिल से सराहना करते हुए कहते है कि ऐसे कदमों से जहां वातावरण तो स्वच्छ-सुंदर होगा ही समाज में एक बड़ा मैसेज भी जाएगा। नीतीश सरकार जल-जीवन-हरियाली अभियान के लिए अरबों खर्च कर रही है। लोगों के ऐसी छोटी-छोटी कोशिशों से भी बड़े काम को अंजाम दिया जा सकता है। वहीं ग्रामीण भी उस पूरे परिवार को दुआ दे रहे हैं।