Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
15-Feb-2024 08:26 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के सीएम नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स पकड़ा गया है। डीजीपी आर एस भट्टी को ऑडियो क्लिप भेज कर धमकी देने के मामले में पुलिस टीम ने कर्नाटक से आरोपित सोनू पासवान को पकड़ लिया और उसे गिरफ्तार करके बिहार लायी है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी का वीडियो अपलोड करने के मामले में यूट्युबर सहित दो लोगों को कोतवाली पुलिस ने पटना जंक्शन गोलंबर से पकड़ा है।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की डीजीपी आर एस भट्टी को ऑडियो क्लिप भेज कर धमकी देने के मामले में पुलिस टीम ने कर्नाटक से आरोपी सोनू पासवान को पकड़ लिया और उसे पटना ले आया गया है। यह मूल रूप से समस्तीपुर के हसनपुर दयानगर का रहने वाला है। हालांकि, यह फिलहाल कर्नाटक देवन गिरि जिले के हरिहारा तालुक में रह रहा था और बीएनएम हाईटेक एग्राे इंडरूट्रीज राइस मिल में बाेरा सिलाई का काम करता है।
मिली जानकारी के अनुसार, इसने 31 जनवरी को बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी काे उनके माेबाइल नंबर पर धमकी भरा ऑडियो क्लिप भेजा था। जिसमें इसने कहा था कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काे कह दें कि भाजपा से अलग हाे जायें, नहीं ताे उन्हें बम से उड़ा दिया जायेगा। इसके साथ ही दूसरे विधायकों को भी नहीं छोड़ेंगे और उन्हें भी यूपी में हुई घटना की तरह मार देंगे।
उधर, उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया था और पटना पुलिस तक भी पहुंचा था। इसके बाद उस मामले में कोतवाली थाने में सनहा दर्ज किया गया था और जांच की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस को यह जानकारी मिली कि वीडियो अपलोड करने वाला यूट्युबर जंक्शन गोलंबर इलाके में है. इसके बाद पुलिस टीम पहुंची और दोनों को पकड़ कर साथ ले आयी। कोतवाली थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि दो लोगों को थाने पर लाया गया है। पुलिस को वीडियो के संबंध में जानकारी मिली थी और जांच की जा रही है। दोनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सकती है। फिलहाल इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है।