Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप
26-Oct-2024 07:18 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना के दनियावां में 46 करोड़ की लागत से निर्मित बाईपास का उद्घाटन किया। इस दौरान मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने मुख्यमंत्री के सामने जमकर नारेबाजी की। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने किसी तरह से लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को दनियावां बाईपास का उद्घाटन किया। बाईपास के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने यहां बनी सड़क और पुल का निरीक्षण किया। उद्घाटन के बाद इस मार्ग को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। परिचालन शुरू होने के बाद बिहारशरीफ, नवादा, कोडरमा, हजारीबाग, रांची और टाटा जाने वाले वाहनों को अब जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
इससे पहले दनियावां बाजार में रेलवे क्रॉसिंग रहने के कारण आए दिन लोगों को घंटों भीषण जाम का सामना करना पड़ता था। इस मार्ग पर परिचालन शुरू होने के बाद इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है हालांकि दूसरी तरफ बाईपास के लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों में गहरी नाराजगी भी है। अपनी जमीन देने वाले किसानों को अभी तक मुआवजे की पूरी राशि नहीं मिल सकी है।
जैसे ही इलाके के किसानों को यह जानकारी मिली की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे हैं, बड़ी संख्या में किसान वहां पहुंच गए और मुख्यमंत्री से मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे हालांकि वहां मौजूद अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों ने किसानों को मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया और किसी तरह से समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।