खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
28-Jun-2023 12:00 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रही है।जहां सीएम नीतीश कुमार आज अचानक राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने राजभवन पहुंच गए हैं। हालांकि, किस संबंध में बातचीत करने राजभवन पहुंचे हैं यह जानकारी फिलहाल निकल कर सामने नहीं आई है। हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ दिनों में मानसून सत्र शुरू होने वाला है इस लिहाजा यह मुलाक़ात की गई है।
दरअसल, बिहार में 10 जुलाई को मानसून सत्र शुरू होने वाला है। यह मानसून सत्र 5 दिनों तक चलने वाला है। इस दौरान पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण भी होना है। इसके साथ ही कुछ दिन पहले महागठबंधन से जीतन राम मांझी अलग हुए हैं इसके बाद नीतीश आज राजभवन पहुंचे हैं। इस दौरान सीएम और गवर्नर के बीच लगभग आधे घंटे तक मुलाकात हुई है।
वहीं, इस मुलाकात किया तो ऐसा कहा जा रहा है कि सीएम नीतीश जल्दी ही कैबिनेट का विस्तार करने वाले इस लिहाजा वह राजभवन पहुंचे हैं। इस दौरान सीएम राज्यभवन के राजेंद्र मंडपम में हो रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया है। राजभवन में निर्माण कार्य का जिम्मा राज्य सरकार के हिस्से होता है इस लिहाजा सीएम खुद इसका जायजा लेने पहुंचे हैं। मालूम हो कि, राजेन्द्र मण्डपम में शपथ ग्रहण समाहरोह के दौरान आये अतिथियों को बैठने में दिक्कत होती थी, अब इसी समस्या को दूर करने को लेकर सीएम और गवर्नर के बीच बातचीत हुई है।
इधर, इस बात की भी चर्चा तेज है कि नीतीश कुमार हमेशा से ही चौंकाने वाले फैसले लेते हैं। ऐसे में अब एक बार जब बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव विदेश गए हुए हैं तो ऐसे में नीतीश कुमार का राजभवन पहुंचना कभी दूसरा कोई संकेत तो नहीं।