ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / सीएम को सीरियस नहीं लेते बिहार के पुलिसवाले, मदन मोहन झा ने कहा-...

सीएम को सीरियस नहीं लेते बिहार के पुलिसवाले, मदन मोहन झा ने कहा- डिपार्टमेंट भी नहीं संभाल पा रहे नीतीश

17-Jan-2021 05:42 PM

By Prashant

DARBHANGA :  बिहार में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि सीएम से अब उनका डिपार्टमेंट भी नहीं संभाला जा रहा है. बिहार के पुलिसवाले खुद सीएम का भी नहीं मान रहे हैं, नीतीश को सीरियस नहीं ले रहे हैं.


दरभंगा पहुंचे बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि बिहार में बढ़ रहे अपराध के कारण आम लोगों का भरोसा बिहार सरकार से इकबाल खत्‍म हो गया है. हीं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्रकारों के सवाल पर ना उलझ कर प्रशासन पर ध्यान देना चाहिए. 


मदन मोहन झा ने कहा कि बिहार में अब क्राइम की बात करना बेईमानी होगा. आप सभी जानते हैं की बिहार में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है. जितने अपराधी तत्व हैं, इस बात को मानकर चल रहे हैं कोई क्राइम करेंगे पकरे नहीं जाएंगे. 


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आवास से 1 से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर इंडिगो एयरलाइंस के एयरपोर्ट मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या होती है. लेकिन अभी तक उस हत्या का कोई सुराग नहीं मिला है. बीते दिन हाजीपुर में दिनदहाड़े रवि रंजन झा को मार के गिरा दिया. अगले दिन रविवार को बख्तियारपुर में दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई. 


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की बौखलाहट साबित करती है कि उनसे कुछ भी कंट्रोल नहीं रहा है. पुलिस महकमा उनके आदेशों को नहीं मान रहा है. पुलिसवालों ने इन्हें नन सीरियस कर दिया है.