RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
12-Mar-2024 02:32 PM
By First Bihar
PATNA: एक यूट्यूब चैनल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पटना जंक्शन पर एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू देने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपशब्द कहे थे। आरोपी युवक की गिरफ्तारी पटना के बाढ़ एनटीपीसी से हुई है।
युवक की पहचान राइस परसावा गांव निवासी सुधीर कुमार के बेटे विशेष चतुर्वेदी के रूप में हुई है, जो मुंबई में रहकर डिप्लोमा का कोर्स कर रहा था। छात्र के ऊपर 14 फरवरी को पटना के कोतवाली थाने में आईटी एक्ट और आईपीसी की धारा 353, 504, 505, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद से ही पुलिस उसे तलाश कर रही थी।
गिरफ्त में आए आरोपी ने बताया कि मुंबई में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ दोस्तों के ताने सुन सुनकर वह आवेश में आ गया था और उसी आवेश में आकर उशने सीएम नीतीश कुमार को धमकी दे दी थी। आरोपी छात्र ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है और कहा है कि उससे गलती हो गई है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।