ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / CM नीतीश की सुरक्षा में होगा बड़ा बदलाव, SSG में होंगे शामिल 50...

CM नीतीश की सुरक्षा में होगा बड़ा बदलाव, SSG में होंगे शामिल 50 नए पुलिस के जवान

15-Apr-2022 09:18 AM

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में लगातार हो रही चूक के बाद अब उनकी सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। हाल में ही सीएम पर बख्तियारपुर में हमले की कोशिश की गयी थी। उसके कुछ ही दिन बाद नालंदा की सभा में पटाखे छोड़ने की घटना घटी। इन दोनों घटनाओं ने बिहार पुलिस की काफी भद्द पिटवाई थी। वहीं सीएम की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गये थे। 


इसको देखते हुए मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ा बदलाव किया गया है। अब सीएम के सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले एसएसजी में 50 नए पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल किए जाएंगे। इसमें तीन इंस्पेक्टर, 11 दारोगा व 20 सहायक अवर निरीक्षक शामिल हैं। इसके अलावा करीब डेढ़ दर्जन सिपाहियों की भी प्रतिनियुक्ति एसएसजी में की गई है।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसएसजी में शामिल होने वाले नए पुलिस पदाधिकारियों और जवानों का चयन शारीरिक दक्षता जांच और साक्षात्कार के बाद किया गया है। स्क्रीनिंग कमेटी ने विशेष सुरक्षा दल के मानकों पर योग्य पाए जाने के बाद इनके चयन की अनुशंसा की है।


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हाल में हुई घटनाओं के मद्देनजर उनकी सुरक्षा व्यवस्था की सघन समीक्षा की गयी थी। सीएम की सुरक्षा में सभी मानकों का पालन केंद्र सरकार द्वारा 1991 में गठित वर्मा आयोग की अनुशंसा के आधार पर किया जाने का फैसला लिया गया था। इसके बाद एडीजी ने सभी रेंज के आइजी, डीआइजी के अलावा सभी डीएम व एसपी को भी इसे लेकर आदेश दिया था। ज्ञात हो कि वर्तमान में मुख्यमंत्री को जेड प्लस की श्रेणी और एसएसजी की सुरक्षा मिली हुई है।