ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / सीएम नीतीश के साथ शिवानंद तिवारी ने शेयर की तस्वीर, राजनीतिक गलियारे में...

सीएम नीतीश के साथ शिवानंद तिवारी ने शेयर की तस्वीर, राजनीतिक गलियारे में मची खलबली

17-Apr-2021 05:14 PM

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने एक तस्वीर साझा की है, जिसके बाद राज्य में राजनीतिक सुगबुगाहट बढ़ गई है. दरअसल, आज उन्होंने फेसबुक पर बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के साथ अपनी एक फोटो लगाई हैहैउस तस्वीर में सीएम नीतीश कुमार के अलावा कांग्रेस के नेता रामजतन सिन्‍हा, पूर्व मंत्री मिथिलेश सिंह और राजद के नेता श्‍याम रजक भी मौजूद हैं. हालाकिं, तस्वीर पुरानी है लेकिन शिवानंद तिवारी के इस पोस्ट से सियासी ग्लयारें में चर्चाें काफी तेज हो गई हैं.


कयास लगाए जा रहे हैं कि रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाह का जदयू में विलय के बाद क्या राजद के वरिष्ठ नेता भी नीतीश कुमार का दामन थामने वाले हैं. पोस्ट की गई तस्वीर में शिवानंद ने सभी मौजूद नेताओं का परिचय देते हुए बताया है कि यह तस्‍वीर पूर्व मंत्री मिथिलेश सिंह के घर पर ली गई है। तस्‍वीर में दिख रहा है कि शिवानंद कुछ बोल रहे हैं और मुख्‍यमंत्री सहित सभी लोग उनकी बात को गौर से सुन रहे हैं। इसको लेकर फेसबुक पर कमेंट सेक्शन में काफी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कोई पूछ रहा है कि क्या कोई सियासी खिचड़ी पक रही है तो कोई कह रहा है कि पुराने दिन लौटकर नहीं आते।


चैती छठ का प्रसाद खाने हेतु मिथिलेश के घर. फ़ोटो में दाहिने से श्याम रजक, मिथिलेश कुमार सिंह, रामजतन सिन्हा, नीतीश कुमार और मैं.

Posted by Shivanand Tivary on Thursday, 15 April 2021


गौरतलब हो की एक टाइम पर शिवानंद तिवारी नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते थे। साल 2010 में उन्होंने राजद का हाथ छोड़ जदयू का दामन थामा था। लेकिन जब वो एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, उस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर टिप्पनी कर दी थी, जिसके बाद उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया और 2014 में एक बार फिर शिवानंद ने राजद में विलय किया। आपको हम बता दें, राजद के पूर्व राष्ट्रय अध्यक्ष शिवानंद तिवारी लालू यादव के भी बेहद करीबी हुआ करते थे। अब ये तो आने वाला वक्त में ही पता चलेगा, कि बिहार के सियासत में क्या कुछ होता है।