ब्रेकिंग न्यूज़

पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

‘सीएम नीतीश के मंत्री उनके नियंत्रण में नहीं’ चंद्रशेखर के विवादित बयान पर RCP का हमला

09-Sep-2023 05:47 PM

By RAJKUMAR

NALANDA: विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के दलों के नेताओं द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए जा रहे विवादित बयानों को लेकर पूरे देश की सियासत गर्म हो गई है। बिहार सरकार में आरजेडी कोटे से शिक्षा मंत्री बने चंद्रशेखर ने जन्माष्टमी के मंच से इस्लाम के संस्थापक मोहम्मद साहब को मर्यादा पुरुषोत्तम बताकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। बीजेपी ने शिक्षा मंत्री के इस बयान पर आपत्ति जताई है और कहा है कि बिहार का कोई भी मंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नियंत्रण में नहीं है। 


नालंदा में एक कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता आरसीपी सिंह ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि भारत देश में बहुत सारे धर्म हैं और सभी धर्मों का अपना इतिहास है। पूरी दुनिया के लोग जानते हैं की सनातन धर्म बहुत ही प्राचीन है। आज से नहीं बल्कि सदियों से श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम कहे जाते हैं। सामाजिक मर्यादा के जितने भी मापदंड हैं उसे उन्होंने स्थापित करने का काम किया। एक बेटे के रूप में, एक पति के और एक राजा के रूप में उन्होंने राम राज की परिकल्पना को जमीन पर उतारा। श्रीराम सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम से जाने जाते हैं।


उन्होंने कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री जिसे मर्यादा पुरुषोत्तम बता रहे हैं वे महज एक धर्म के संस्थापक हैं। लोकतंत्र में जो दूसरे धर्म को मानने वाले लोग हैं उनकी भावनाओं का ख्याल शिक्षा मंत्री को रखना चाहिए और इस तरह का गैर जिम्मेदाराना बयान नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार का कोई भी मंत्री नीतीश कुमार के नियंत्रण में नहीं है। जिसके मन में जो आता है वह बयान देता है। उन्हें इसकी भी चिंता नहीं होती है कि उनके बयान का समाज पर क्या असर पड़ेगा। उन्हें पता होना चाहिए के वे कोई अच्छा काम नहीं कर रहे हैं। 


वहीं आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के यह कहने पर कि टीका लगाने वाले लोगों ने देश को गुलाम बनाया, इसपर आरसीपी ने कहा कि जगदानंद सिंह इतिहास के बहुत भारी विद्यार्थी हैं। जिन लोगों ने उस वक्त भारत को टुकड़ों में बांट दिया था, क्या उसमें सिर्फ टीका लगाने वाले लोग ही शामिल थे? देश और समाज के विकास में सभी का अहम योगदान है। इस तरह का बयान अगर किसी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष देता है तो उस पार्टी का भगवान भी भला नहीं कर सकते हैं।