ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म

Home / news / CM नीतीश के जनता दरबार की खुल गई पोल, न्याय नहीं मिला तो...

CM नीतीश के जनता दरबार की खुल गई पोल, न्याय नहीं मिला तो एक साल बाद फिर दरबार में पहुंचा शख्स

08-Aug-2022 12:02 PM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में लोग काफी उम्मीद से अपनी शिकायत लेकर आते हैं. लेकिन क्या हो जब सीएम से शिकायत के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिले. आज यानि सोमवार को जनता दरबार में एक ऐसा ही मामला देखने को मिला. एक युवक मुख्यमंत्री नीतीश को अपनी शिकायत सुनाने आया था. इस दौरान उसने बताया कि नीतीश के निर्देश के बाद भी मुझे न्याय नहीं मिला. 


युवक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश जी बड़ी दुःख की बात है कि एक साल पहले भी हम जनता दरबार में आये थे. हमने आपको अपनी शिकायत सुनाई थी. लेकिन एक साल पूरा होने के बाद भी आज तक मुझे न्याय नहीं मिला. युवक ने बताया कि 28 फ़रवरी 2020 को STD काउंसलर का इंटरव्यू दिया था. लेकिन आज तक मैरिट लिस्ट जारी नहीं हुआ है. सीएम नीतीश यह सुनकर खुद हैरान रह गये. 


सीएम नीतीश ने युवक की शिकायत को सुनकर वहां मौजूद अधिकारीयों को बुलाया और पूछा कि जब यह एक साल पहले शिकायत लेकर आया था तो अब तक इसको क्यों नहीं सुना गया है? उन्होंने अधिकारीयों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द युवक की शिकायत को सुना जाए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उस विभाग से जुड़े अधिकारीयों को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए.