ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / CM नीतीश के जनता दरबार में फूट- फूट कर रोने लगा युवक,...

CM नीतीश के जनता दरबार में फूट- फूट कर रोने लगा युवक, कहा - JE साहब मांगते हैं रिश्वत, नहीं देने पर कर दिया ये काम

17-Jul-2023 10:58 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मानसून सत्र के बाद जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद हैं। सीएम यहां राज्य के अलग-अलग जिलों से आए लोगों की शिकायतों को सुन रहे हैं और तुरंत उसका निपटारा भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम के जनता दरबार में आज बिजली विभाग से जुड़ी एक शिकायत सामने आई।  जिसे सुनकर सीएम नीतीश भी आश्चर्यचकित हो गए और उन्होंने तुरंत इस मामले में एक्शन लिया।


दरअसल, बिहार नीतीश कुमार का जनता दरबार में एक फरियादी पहुंचा और उसने कहा कि सर ₹30000 हम नहीं दे पाए रिश्वत के तौर पर तो जेई साहब ने मेरे भाई के ऊपर बनावटी और फर्जी मुकदमा दर्ज करवा कर ₹61,970 का फाइन लगा दिया। इतना ही नहीं सर हम लोग किसी तरह गरीब आदमी हैं यह फाइन भी जमा कर दिए उसके बावजूद हम लोग को सताया जा रहा है। 


उसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा उसको दिखाइए तुरंत दिखाइए ऐसे कैसे हो रहा है जरा जांच करवाइए। ये सब क्या हो रहा है, कौन इस तरह का काम कर रहा है।  जरा तुरंत इसको दिखवाइए आखिर कैसे ये सब हो रहा है।  इसके बाद संबंधित पधाधिकारी ने सीएम को भरोसा दिलवाया की वो तुरंत इस मामले की जांच करवाते हैं तब जाकर सीएम ने अगले फरियादी की शिकायतों को सुना।