ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Education News : 'यह मछली बाजार नहीं ....', विप में उठा ऐसा सवाल की सभापति ने पहले हम -पहले हम वाले सदस्यों को दी चेतावनी; पढ़ें पूरी खबर Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर युवक की हत्या, चचेरे भाई ने मर्डर के बाद शव बगीचे में जलाया; एक आरोपी गिरफ्तार Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर युवक की हत्या, चचेरे भाई ने मर्डर के बाद शव बगीचे में जलाया; एक आरोपी गिरफ्तार Bihar political news : शराब लेकर आते तो सीधे जेल जाते ! नीरज कुमार ने राजद MLC पर कसा तंज,कहा - इनलोगों के पास शराबबंदी कानून को चुनौती देने की हिम्मत नहीं Bihar Vidhan Sabha : एक सवाल पर पूरा सदन खड़ा हो गया… आखिर ऐसा क्या हुआ विधानसभा में? मंत्री के छुटे पसीने; भाजपा-जेडीयू और राजद सब एक साथ Bihar Road News; पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता के 'वेतन' से लाखों रू की होगी वसूली...जारी हुआ आदेश ‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोय’, बिहार में पैसेंजर ट्रेन के बाथरूम के पास मिला नवजात, RPF की तत्परता से बची जान Bihar Assembly : यह काम किए बगैर कर्ज बांटना पड़ेगा भारी, 3 साल के लिए जाना पड़ सकता है जेल; जानिए सरकार का नया नियम Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में उठा SDRF तैनाती का मुद्दा: क्या अनुमंडल स्तर पर होगी बहाली? सरकार ने दिया बड़ा जवाब Bihar political news :“हिरण का चोला पहनकर भेड़िया” की तरह काम कर रही जेडीयू, राजद MLC ने कहा - जिस कंपनी का सालाना टर्नओवर 27 करोड़ उससे लिया 24 करोड़ रुपये का चंदा

नीतीश के जल-जीवन-हरियाली और 7 निश्चय की हकीकत जानिये : सीएम ने उद्घाटन किया, फिर भ्रष्टाचार की गंगा में बह गये 4 करोड़ रूपये

नीतीश के जल-जीवन-हरियाली और 7 निश्चय की हकीकत जानिये : सीएम ने उद्घाटन किया, फिर भ्रष्टाचार की गंगा में बह गये 4 करोड़ रूपये

11-Jan-2021 06:23 PM

JAMUI : नीतीश कुमार के बहुप्रचारित 7 निश्चय और जल-जीवन हरियाली कार्यक्रम की हकीकत देखनी हो तो जमुई चले आइये. आइये और देखिये कि भ्रष्टाचार का जल कैसे माफियाओं के निश्चय को मजबूत कर रहा है. सरकारी खजाने से 4 करोड़ रूपये लगाकर बड़े ताम-झाम के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई योजनाओं का एक साथ उद्घाटन किया. एक साल बाद सड़क ध्वस्त हो चुकी है, पेड़-पौधे विलुप्त हो गये हैं. हां, नीतीश कुमार के हाथों वाले उद्घाटन का शिलापट्ट जरूर मौजदू है लेकिन उस पर धूल का अंबार कुछ यूं बैठ गया है मानो सरकार की इज्जत वही बचा रहा है.


सरकारी दावों की हकीकत 
जमुई के गिद्धौरा प्रखंड का बानाडीह कुसुमा आहर बिहार में सरकारी इरादों की बेजोड़ बानगी बनकर खड़ा हो गया है. ठीक एक साल पहले यानि 10 जनवरी 2020 को नीतीश कुमार ने अपनी जल-जीवन-हरियाली यात्रा में कुसुमा आहर में 4 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया था. नीतीश की सात निश्चय योजना के तहत सड़कें बनी थी तो जल, जीवन, हरियाली योजना के तहत वृक्षारोपण से लेकर कुएं का निर्माण कराया गया था. हां, एक बड़ा शिलापट्ट भी लगा था जिस पर नीतीश कुमार के हाथों उनके ड्रीम प्रोजेक्ट के उद्घाटन होने की इबारत लिख दी गयी थी. अब इस शिलापट्ट पर धूल जमी है और पुआल का ढ़ेर जमा है. लोगों को न कोई काम नजर आता है और ना ही कोई शिलापट्ट.


10 जनवरी 2020 को नीतीश कुमार के उद्घाटन के लिए सात निश्चय योजना से चकाचक सड़के बनी थी. सड़क के किनारे पौधारोपण किया गया था. एक साल में वह सड़क टूट चुकी है. उसके आस पास कोई पेड़-पौधा नहीं नजर आता. सरकारी पैसे से जिस कुएं का निर्माण करा कर उससे सिंचाई कराने का एलान किया गया था और नीतीश ने खुद जिस कुएं का निरीक्षण किया था, उसका अस्तित्व अब समाप्त होने पर है.




सरकार कहती है कि भ्रष्टाचार नहीं है
नीतीश की सात निश्चय में भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं लेकिन सरकार हमेशा इसे गलत करार देती रही है. लेकिन जिन योजनाओं का उद्घाटन खुद सीएम नीतीश ने किया हो वही भ्रष्टाचार का नमूना बन जाये तो बाकी योजनाओं का क्या हश्र हो रहा होगा ये बताने की जरूरत नहीं है. वैसे नीतीश कुमार ने बानाडीह के कुसुमा आहर में जल, जीवन, हरियाली योजना के तहत बगल के स्कूल परिसर में पेड़ पौधे लगाए थे, उसका अस्तित्व ही समाप्त हो चुका है. सीएम साहब आये थे तो शौचालय का बना था, उनके जाने के बाद उस पर ताला लटका औऱ अब ताले पर भी जंग लग गया है.


नीतीश कुमार ने बानाडीह स्कूल में वेदों में हुए जिक्र के मुताबिक एक ब्रह्म वृक्ष भी लगाया था. ब्रह्म पेड़ के लिए बीच में तुलसी का पौधा और फिर चारों तरफ पीपल, पाकड़, बरगद, गूलर का पेड़ लगाया गया था. सीएम ने बताया था कि ये सारे पौधे मिलकर 10 से 12 साल के बाद एक पेड़ का रूप ले लेंगे, वही ब्रह्म पेड़ होगा. एक साल बाद किसी पौधे का कोई अता-पता नहीं है, सारे पौधे खुद ब्रह्म में विलीन हो गये.


जमुई आकर हार की समीक्षा कर लेते नीतीश
विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार का ज्यादातर वक्त इसमें बीत रहा है कि चुनाव में उनकी करारी हार क्यों हुई. पटना में बैठकर नीतीश कुमारऔर उनकी पार्टी हार के लिए तरह तरह का तर्क गढ रही है. शायद नीतीश जमुई के बानाडीह आ जाते तो उन्हें पता लगता कि जनता ने उन्हें क्यों नकार दिया.