ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / news / CM नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल जातिगत गणना के लिए डाटा एंट्री...

CM नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल जातिगत गणना के लिए डाटा एंट्री का काम पूरा, जानिए अब क्या है सरकार की तैयारी

17-Aug-2023 07:26 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल जाति आधारित गणना का दूसरा चरण समाप्त होने को है। बिहार में जाति गणना की डाटा एंट्री का काम पूरा किया जा चुका है। इसके बाद अब इन इकट्ठा की गई जानकारी को बिहार जाति आधारित गणना ऐप पर अपलोड कर दिया गया है।


दरअसल, समान्य प्रशासन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में जाति आधारित गणना के दूसरे चरण में एकत्रित की गई जानकारी को बीजागा एप पर अपलोड कर दिया गया है। इसके बाद अब इन आंकड़ों का विश्लेषण किया जाएगा इसके लिए बेल्ट्रॉन के विशेषज्ञों की सेवा ली जाएगी। इसको लेकर बिहार सरकार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने जाति आधारित गणना से जुड़े कार्यों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की है और कई जरूरी निर्देश भी दिए हैं।


जानकारी के अनुसार जातीय जनगणना में पटना जिले में 13 लाख 69 हजार से अधिक परिवार चिन्हित हुए हैं। पहले चरण की गणना के मुताबिक पटना जिले में की जनसंख्या 73 लाख 52 हजार 729 है। आधार पर दूसरे चरण की गणना मोबाइल एप से की गई है। जिसमें कुल 17 तरह की जानकारी ली गई है। पटना जिले में 3532 ऐसे परिवार हैं,जिनका कोई स्थाई निवास नहीं है।


आपको बताते चलें कि, बिहार में जातिगत गणना का काम जनवरी 2023 में शुरू हुआ था। जनवरी महीने में पहला चरण होने के बाद, अप्रैल में दूसरा चरण आयोजित किया गया। इस बीच पटना हाईकोर्ट ने गणना पर अस्थायी रोक भी लगाई। हालांकि, बाद में रोक हट गई और अब तेजी से इस पर काम चल रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही सरकार जातिगत गणना के आंकड़े सार्वजनिक करेगी।