सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
28-Jun-2023 12:56 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : बिहार की राजनीति में आज अचानाक से उस समय हलचल बढ़ गई जब नीतीश कुमार के राजभवन आगमन के बाद भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी भी राजभवन पहुंच गए। सुशील मोदी फिलहाल किन वजहों से राजभवन पहुंचे हैं। इस बात की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। लेकिन, सीएम के आगमन से कुछ ही देर बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कई तरह की चर्चा तेज है।
वहीं, इस मुलाकात को लेकर सुशील कुमार मोदी ने कहा कि, वह हमारे पुराने मित्र हैं। विधार्थी परिषद् के ज़माने से वो हमारे साथ रहे हैं। हमारे और सीएम के कुछ देर के अंतराल कर आना महज एक संयोग है। इसके आलावा जो चर्चा चल रही है उसमें कहीं से भी कोई भी सच्चाई नहीं है। बस इतना ही कहना है कि बहुत दिन बाद एक ऐसा गवर्नर मिला है जो हरेक पहलु पर बारीकी से नजर बनाए हुए रहते हैं।
इसके आलावा राज्य में शिक्षक बहाली को लेकर जो डोमिसाइल प्रक्रिया लागू की गई है उसको लेकर सुशील कुमार मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, यह बिहारी प्रतिभा का अपमान है। यह बिहारियों का अपमान है। शिक्षा मंत्री कह रहे हैं कि बिहार में अंग्रेजी में, फिजिक्स में, केमिस्ट्री में लड़के नहीं मिल रहे हैं। उनसे मेरा सबसे बड़ा सवाल है कि बिना परीक्षा के आपको यह कैसे मालूम चलेगा कि लड़के मिल रहे हैं या नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में अगर बाहर के लोग यहां आकर पढ़ आएंगे तो यहां के लोग कहां जाएंगे शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री दोनों को बताना चाहिए।
सुशील मोदी ने कहा कि, एक तरफ सरकार नियोजित शिक्षकों का कहती है कि सरकारी कर्मी बने दूसरी तरफ टीईटी पास जो छात्र हैं वह इंतजार कर रहे हैं बहाली को लेकर। इसके बाद अब आप एक नया तरीका ला दिया है। शिक्षक तो वैसे भी तृतीय श्रेणी के कर्मचारी माने जाते हैं। ऐसे में सरकार तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों में भी बाहर के लोगों को रखना शुरु कर देगा तो फिर यहां के लोगों का क्या हाल होगा ? इस पर सरकार को विचार करना चाहिए।