गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
22-Sep-2020 10:49 AM
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये पटना मेट्रो प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे. यह शुरुआत पटना-गया रोड के पास स्थित नवनिर्मित अंतरराज्यीय बस अड्डे के नजदीक किया जाना है. पटना मेट्रो निर्माण का कार्य दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है.
आपको बता दें कि पहले फेज में आईएसबीटी से लेकर मलाही पकड़ी तक एलाइनमेंट का काम शुरू किया जाएगा. पटना मेट्रो का पहला कॉरिडोर मलाही पकड़ी से आईएसबीटी तक का लगभग 6.1 किलोमीटर का होगा जिसे नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी बनाएगी. इसके तहत 553 करोड़ की लागत से पांच स्टेशन और डिपो से जोड़ने वाले एलीवेटर का निर्माण किया जाना है.
गौरतलब है कि पटना मेट्रो के कॉरिडोर नंबर 2 की लंबाई 14 किलोमीटर है. मेट्रो के एलाइनमेंट और आईएसबीटी में बनने वाले डीपो के लिए भी भूमि अधिग्रहण के काम को तेजी से किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक मेट्रो डिपो के लिए आईएसबीटी से पूरा 73 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है.
पटना में मेट्रो निर्माण के पहले चरण में 696 करोड़ रूपए की लागत से दो एजेंसियों को काम मिला है. इसके तहत 553 करोड़ में एनसीसी पांच स्टेशन और डिपो से जोड़ने वाला एलिवेटेड स्ट्रक्चर बनाएगी तो वहीं क्वालिटी बिल्डकॉन 143 करोड़ में डिपो बिल्डिंग, वर्कशॉप और इंस्पेक्शन शेड बनाएगीपटना में मेट्रो के निर्माण को लेकर तेजी से काम चलाया जा रहा है.