पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
15-Jun-2023 10:36 AM
By GANESH SHAMRAT
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। सीएम हररोज की तरह आज जब सात सर्कुलर रोड पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। उसी दौरान बाइकर्स गैंग के कुछ लोग लहरिया कट स्टाइल में बाइक चलाते हुए सीएम को सुरक्षा को सुरक्षा तोड़ते हुए उनके बीच आ गए। जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन बाइकर्स गैंग से बचने के लिए फुटपाथ की ओर दौड़ लगा दी। इस घटना के बाद प्रशासन के होश उड़े हुए है।
वहीं, इस घटना के बाद बाद सुरक्षाकर्मी एक्टिव हो गए। दो बाइकर्स को हिरासत में लिया गया है।इसके साथ ही पटना एसएसपी सहित कई पुलिस अधिकारी सीएम आवास पर पहुंचे हैं। फिलहाल इन बाइकर्स से पूछताछ हो रही है। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर सात सर्कुलर रोड को बंद कर चेकिंग भी कर रही है। इसके साथ ही आमलोगों के अब सर्कुलर रोड को बंद कर दिया गया है।
मालूम हो कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोजाना मॉर्निंग वॉक पर निकलते हैं। इसी को लेकर वो आज भी सात सर्कुलर रोड पर निकले थे। उसी दौरान मुख्यमंत्री बाइकर गैंग ने लहरिया कट मारते हुए एक-एक वहां से गुजर रहे थे। इसी दौरान दो बाइकर्स सीएम की सुरक्षा को तोड़ते हुए सीएम के सामने खड़े हो गए। जिसके बाद नीतीश कुमार ने फुटपाथ पर कूद कर अपनी जान बचाई। उसके बाद सीएम ने SSG के कमांडेंट एवं पटना एसएसपी को अपने आवास पर बुलाया।
आपको बताते चलें कि, सीएम की सुरक्षा में चूक का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक हुई है। एक साल पहले पटना के बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम के दौरान युवक ने पीछे से आकर सीएम को मुक्का जड़ दिया था। वहीं, एक कार्यक्रम में जाते समय पटाखे फोड़े गए थे।