Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
06-May-2020 11:27 AM
By Aryan Anand
PATNA : सीएम नीतीश कुमार के ऑफर को आरजेडी ने ठुकरा दिया है।आरजेडी ने कह दिया है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार के साथ घूमने की जरूरत नहीं हैं वे खुद ही घूम कर बिहार की हालत देख रहे हैं। आरजेडी ने कहा कि नीतीश कुमार साथ घुमा कर क्या अपने घोटालों को दिखाएंगे। गौरतलब है कि कल ही नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को साथ में चल कर कोरोना को लेकर बिहार की हालत और सरकारी कामकाज देखने का ऑफर दिया था.
आरजेडी के सीनियर लीडर भाई वीरेन्द्र ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार जी का ऑफर हमें मंजूर नहीं है। सीएम साहब पहले तो लॉकडाउन के बीच 42 दिन बाद जागे और विपक्षी नेताओं से बात की कोरोना पर उनकी राय ली जबकि ये काम उन्हें बहुत पहले ही कर लेना चाहिए था। हो हल्ला होने के बाद उन्होनें विपक्षी नेताओं से बात की है। उन्होनें कहा कि कोरोना संकट शुरू होने के दो-तीन दिनों के अंदर ही विपक्षी पार्टियों को बुलाना चाहिए था। अब नीतीश कुमार लाज बचाने के लिए कह रहे हैं कि आइए मेरे साथ घूमिए। वे क्या घूमाएंगे, तेजस्वी यादव खुद से ही बिहार घूम रहे हैं और यहां की दुर्दशा देख रहे हैं। तेजस्वी यादव ने बिहार की कई यात्राएं की है। अभी कोरोना की वजह से उनक यात्राओं पर ब्रेक लगा है।
भाई वीरेन्द्र ने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार तेजस्वी यादव जी को घुमा कर क्या दिखाना चाहते हैं, क्या वे अपने घोटालों की कहानी बताना चाहते हैं। बिहार के जल जीवन हरियाली और सात निश्चय के मामलों में कितना घोटाला ये दिखाना चाहते हैं। नीतीश कुमार हो हंगामे के बाद दलीय नेताओं से बात कर रहे हैं लेकिन उन्होनें किसी भी विधायक से इस मुद्दे पर बात नहीं की । कोरोना के मामलों में विधायकों को दरकिनार कर दिया गया । विधायकों ने भी अपने फंड से कोरोना संकट में 50-50 लाख दिए हैं उनसे भी बात कर निपटने की योजनाएं सरकार को तैयार करनी चाहिए।
बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष की मंगलवार को आयोजित सर्वदलीय बैठक में प्यार भरी तकरार भी देखने को मिली। कोरोना पर आयोजित सर्वदलीय समीक्षा बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने जब सीएम नीतीश से कहा कि कभी बाहर भी निकलिए, तब ना वास्तविक हालात का पता चलेगा? सीएम नीतीश ने भी अपने तेवर दिखाए और हंसते हुए तेजस्वी को जवाब दिया-लॉकडाउन खत्म होने दीजिए, आपको साथ लेकर बिहार दौरे पर निकलेंगे, आपको बिहार दिखाएंगे।
गौरतलब है कि मंगलवार को पटना में वीडियो कॉफ्रेंसिंग से आयोजित इस बैठक में सभी दलों के नेता शामिल हुए थे। सीएम ने कोरोना से और प्रभावी तरीके से निपटने के लिए विपक्ष की राय और सलाह लेने के लिए यह बैठक बुलाई थी। सीएम ने सबसे एक-एक करके जानना चाहा कि राज्य सरकार और बेहतर तरीके से कैसे सबके साथ मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग लड़ सकती है। इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आप बाहर निकलकर देखिए, क्या हालात है?