Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब
28-Oct-2024 12:17 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : इस समय कि बड़ी खबर राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रही है। जहां सीएम नीतीश कुमार के आवास पर हो रहे एनडीए की बैठक के बीच एक युवक ने बड़ा ही आत्मघाती कदम उठाया है। इस युवक ने सीएम आवास के सामने ही खुद को आग के हवाले करने की कोशिश किया लेकिन मौके पर मौजूद सीएम सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी ने युवक को अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर एनडीए की बैठक चल रही थी। ऐसे में तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बीच अचानक से एक युवक आता है और वह पुलिस बल के बीच सीएम आवास के गेट पर पहुंच जाता है और खुद पर पेट्रोल छिड़क लेता है। इतना ही नहीं उसके हाथ में पुतला भी रहता है लेकिन इसके बाद भी पहले से पुलिस वाले रोक नहीं पाते। उसके बाद युवक ने पुलिस बल के सामने ही पुतला फूंकता रहा। जिस जगह पर युवक था वहां से सीएम जहां बैठक कर रहे थे वहां कि दूरी महज 15 कदम कि थी।
बताया जा रहा है कि यह युवक बिहार पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए हंगामा कर रहा था। जबतक पुलिस वाले कुछ समझ पाते यह युवक मुख्यमंत्री आवास के गेट के पास पहुंच गया। उसके बाद नीतीश कुमार के स्पेशल सुरक्षा फोर्स के जवान ने किसी तरीके से शख्स को पड़कर वहां से दूर हटाया। इस बीच अलग-अलग थाना की पुलिस टीम भी वहां पहुंची और उसके बाद वहां से युवक को हटाया गया।
वहीं युवक को घटनास्थल से युवक को हटाने के बाद भी तकरीबन 4 मिनट तक पुलिस के लोग यह खोजते रहे कि युवक को कौन सी गाड़ी से लेकर जाना है। जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुरक्षा में 200 गाड़ी मौजूद थी। लेकिन मौके के वारदात पर सभी नदारद थे। मतलब युवक को ले जाने के लिए एक भी गाड़ी नहीं मिल पाई बाद में एक अधिकारी कि गाड़ी पर उसे जबरन खींच कर ले जाया गया।
उधर युवक ने बताया कि दानापुर थाना कांड संख्या 986/ 24 में मेरी मां के ऊपर एक मामले विवाद में स्कॉर्पियो चढ़ा कर मार दिया गया। इस मामले में मर्डर केस में दर्ज होने के बावजूद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाई।युवक ने बताया कि पुलिस के तरफ से कोई एक्शन इसलिए नहीं लिया गया क्योंकि घटना को अंजाम बीजेपी के नेता के द्वारा दिया गया था। इस मामले को लेकर मैं डीएसपी एसपी, एसएसपी सबसे गुहार लगा चुका हूं।
लेकिन अभी तक इस मामले में कोई एक्शन नहीं हुआ। इसकी वजह यह है कि आरोपी भाजपा से जुड़ा हुआ है। जबकि वह आपराधिक प्रवृत्ति का है और पहले भी कई बार जेल जा चुका है। युवक ने कहा कि मैं अपनी मां से बहुत प्यार करता था वह मेरी जान थी अगर मैं अपनी मां को न्याय नहीं दिला सका तो मेरा जीनाबेकार है यही सोचकर मैं आत्मदाह की कोशिश की थी। युवक ने यह तमाम बातें एक पत्र के जरिए कही है। इस युवक का नाम राजेश कुमार सिंह बताया जा रहा है।