Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
04-Jul-2020 07:26 PM
PATNA : बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच चुनावी तैयारी में जुटे जनता दल यूनाइटेड ने अब संगठन को एक्शन मोड में ले जाने की तैयारी शुरू कर दी है। जेडीयू ने तय किया है कि वह 18 से लेकर 31 जुलाई के बीच विधानसभा वार वर्चुअल सम्मेलन कराएगा इसके लिए पार्टी के चार नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह एक बार फिर से एक्शन में नजर आएंगे। आरसीपी सिंह 7 जुलाई से पार्टी के प्रकोष्ठ और पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग का सिलसिला शुरु करेंगे।
आरसीपी सिंह ने वर्चुअल मीटिंग का जो कार्यक्रम तय किया है उसके मुताबिक 7 जुलाई को छात्र जनता दल यूनाइटेड के पदाधिकारियों के साथ उनकी वर्चुअल मीटिंग होगी। 8 जुलाई को अति पिछड़ा प्रकोष्ठ, 9 जुलाई को महिला प्रकोष्ठ, 10 जुलाई को महादलित प्रकोष्ठ, 11 जुलाई को युवा जेडीयू, 12 जुलाई को व्यवसायिक प्रकोष्ठ, 13 जुलाई को किसान प्रकोष्ठ और 14 एवं 15 जुलाई को पार्टी के अन्य प्रकोष्ठों के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगे।
इसके अलावा आरसीपी सिंह 16 जुलाई को पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों क्षेत्रीय प्रभारी जिला संगठन प्रभारियों प्रदेश एवं जिला इकाई द्वारा नामित विधानसभा प्रभारियों और प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ भी एक अहम बैठक करेंगे। यह बैठक भी वर्चुअल होगी। 18 जुलाई से लेकर 31 जुलाई के बीच जेडीयू का विधानसभावार वर्चुअल सम्मेलन किया जाएगा इसके लिए चार टीमें बनाई गई है। इनमें एक टीम का नेतृत्व आरसीपी सिंह करेंगे, दूसरी टीम का वशिष्ठ नारायण सिंह, तीसरी का नेतृत्व विजेंद्र प्रसाद यादव और चौथी टीम का नेतृत्व लोकसभा सांसद ललन सिंह करेंगे। सभी टीमें 6 विधानसभा में हर दिन वर्चुअल सम्मेलन करेंगे। सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक वर्चुअल सम्मेलन किया जाएगा। इसके बाद 7 अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्चुअल रैली करेंगे जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की तैयारी है।