ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / CM की सुरक्षा में चूक.. नीतीश की सभा में झूमते हुए पहुंच गया...

CM की सुरक्षा में चूक.. नीतीश की सभा में झूमते हुए पहुंच गया शराबी, पुलिस को देने लगा गाली

18-Mar-2022 11:39 AM

NALANDA : नीतीश कुमार शराबबंदी को लागू करने के लिए पूरी फ़ौज उतार दिए हैं. ड्रोन-हेलिकॉप्टर से शराबियों को खोजवा रहे हैं. लेकिन एक शराबी खुद मुख्यमंत्री की सभा में पहुंच गया और पुलिस वालों के साथ गाली गलौज करने लगा. अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना को सीएम की सुरक्षा में चूक भी माना जा रहा है.  


मामला नालंदा जिले के रहुई प्रखंड का है. गुरुवार को मुख्यमंत्री को जनसंवाद यात्रा कार्यक्रम में पहुंचना था. लेकिन उनके पहुंचने से पहले शराब के नशे में धुत एक शराबी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम सभा में पहुंच गया. होली के रंग में रंगा नशे में टल्ली शराबी पुलिस को खुलेआम गाली गलौज देते हुए सभा स्थल में घुस गया.


मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे शराबी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन संवाद कार्यक्रम में घुसे शराबी ने सूबे में शराबबंदी के दावों की पोल खोलकर रख दिया. जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे को लेकर हर जगह सुरक्षा कर्मी तैनात थे. इसके बावजूद शराबी सीएम की सुरक्षा में सेंध लगा कर सभा स्थल में घुस गया.


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान नालंदा जिला के रहुई प्रखंड के कई पंचायतों का दौरा कर राजनीतिक जीवन के अपने पुराने साथियों, कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से मिले. इस दौरान मुख्यमंत्री से लोगों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया. मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में न्याय के साथ हर क्षेत्र में विकास का कार्य हो रहा है. जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जगह-जगह लोगों ने मुख्यमंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया. उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के कारण वे व्यक्तिगत रूप से लोगों से मिलने आए हैं.