LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
15-Jun-2023 05:51 PM
By First Bihar
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। जिन बाइकर्स को पुलिस कर्मियों ने पकड़ा वो चेन स्नैचर निकला। बताया जाता है कि पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र स्थित बोरिंग रोड इलाके में गुरुवार की सुबह एक महिला से चेन स्नेचिंग की घटना हुई थी। महिला से सोने का चेन छिनकर दोनों अपराधी भाग रहे थे। दोनों चेन स्नैचिंग की दूसरी घटना को अंजाम देने जा रहे थे। तभी इसी दौरान दोनों बाइकर्स वीआईपी इलाके में घुस गये।
सुरक्षा में तैनात पुलिस वालों ने इनकों रोकने की कोशिश की लेकिन ये नहीं रूके और गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। लेकिन पुलिस कर्मियों ने दौड़कर इन दोनों बाइकर्स को पकड़ लिया। अपराधी सीएम की सुरक्षा में घुस गये थे। एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि बाइक पर तीन लोग सवार थे एक तो पहले ही उतर गया लेकिन दो अपराधी वीआईपी क्षेत्र में घुस गया था। ये तीनों पेशेवर अपराधी मसौढी का रहने वाला है।
गिरफ्तार दोनों अपराधियों की पहचान हिमांशु और सूरज के रूप में हुई है। दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेजा जा रहा है। पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी है। मुख्यमंत्री आवास के चारों ओर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। बता दें कि इससे पहले भी कई बार सीएम की सुरक्षा में चुक देखने को मिल चुकी है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में आज अहले सुबह बड़ी चूक हुई। रोजाना की तरह गुरुवार को भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सात सर्कुलर रोड पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। तभी इसी दौरान बाइकर्स गैंग के तीन लोग लहरिया कट स्टाइल में बाइक चलाते हुए सीएम की सुरक्षा तोड़ते हुए उनके बीच आ गए। जिसके बाद इन बाइकर्स से बचने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फुटपाथ पर चढ़ गये। इस दौरान पुलिस प्रशासन के होश उड़ गये।
घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने दो बाइकर्स को गिरफ्तार किया। घटना की सूचना मिलते ही पटना एसएसपी सहित कई पुलिस अधिकारी सीएम आवास पर पहुंच गये थे। इस दौरान बाइकर्स से पूछताछ की गयी। सात सर्कुलर रोड में बैरिकेड्स लगाकर आमलोगों के लिए इसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
मालूम हो कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोजाना मॉर्निंग वॉक पर निकलते हैं। इसी को लेकर वो आज भी सात सर्कुलर रोड पर निकले थे। उसी दौरान मुख्यमंत्री बाइकर गैंग ने लहरिया कट मारते हुए एक-एक वहां से गुजर रहे थे। इसी दौरान दो बाइकर्स सीएम की सुरक्षा को तोड़ते हुए सीएम के सामने खड़े हो गए। जिसके बाद नीतीश कुमार ने फुटपाथ पर कूद कर अपनी जान बचाई। उसके बाद सीएम ने SSG के कमांडेंट एवं पटना एसएसपी को अपने आवास पर बुलाया।
आपको बताते चलें कि, सीएम की सुरक्षा में चूक का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक हुई है। एक साल पहले पटना के बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम के दौरान युवक ने पीछे से आकर सीएम को मुक्का जड़ दिया था। वहीं, एक कार्यक्रम में जाते समय पटाखे फोड़े गए थे।