ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम

Home / news / हरियाणा के CM खट्टर का विवादित बयान, ‘अब हम भी ला सकते हैं...

हरियाणा के CM खट्टर का विवादित बयान, ‘अब हम भी ला सकते हैं कश्मीरी बहू’

10-Aug-2019 08:36 AM

By 13

DESK: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटने के केंद्र सरकार के फैसले पर पूरे देश में लोगों ने जश्न मनाया. सोशल मीडिया पर कश्मीर में जमीन खरीदने और कश्मीरी लड़की से शादी करने जैसी बातें तेजी से वायरल हुई. इसी बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी इसी से संबंधित एक विवादित बयान दिया है. सीएम खट्टर ने कहा है कि ‘अब हम भी शादी के लिए कश्मीरी लड़की ला सकते हैं.’ उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब लड़कियों को शादी के लिए कश्मीर से लाया जा सकता है. एक कार्यक्रम में खट्टर ने कहा, 'हमारे मंत्री ओपी धनखड़ अक्सर कहते हैं कि वो बिहार से 'बहू' लाएंगे. इन दिनों लोग कह रहे हैं कि अब कश्मीर का रास्ता साफ हो गया है, अब हमलोग कश्मीर से बहू लाएंगे.' हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस बयान से विवाद खड़ा हो गया है. इससे पहले अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने भी अनुच्छेद 370 को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. सैनी ने कहा था कि देश के मुसलमानों को खुश होना चाहिए कि वे अब बिना किसी डर के 'गोरी' कश्मीरी लड़कियों से शादी कर सकते हैं. यही नहीं, उन्होंने ये भी कहा था कि बीजेपी के कुंवारे नेता भी अब कश्मीर जाकर वहां प्लॉट खरीद सकते हैं और शादी कर सकते हैं. ये पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री खट्टर ने विवादित बयान दिया हो. नवंबर 2018 में उन्होंने रेप को लेकर विवादित बयानबाजी की थी. उन्होंने कहा था कि रेप और छेड़छाड़ की 80 से 90 फीसदी घटनाएं जानकारों के बीच होती हैं.