BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
29-Sep-2023 07:52 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए से अलग होने के बाद लगातार देश की सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने के अभियान में जुटे हुए है। नीतीश कुमार ने कई बार अपने बयान में कहा कि - मुझे प्रधानमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है. मुझे सभी को एकजुट करके बीजेपी को परास्त करना है, लेकिन जेडीयू के कार्यकर्ता और नेता चाहते हैं कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें। व लोग कई बार नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताया जा चुका है। इन सबके बीच अब नीतीश कुमार को लेकर प्रधानमंत्री बनने के लिए दुआ मांगी जाने लगी है।
दरअसल, सीएम नीतीश कुमार ने फुलवारी शरीफ स्थित हजरत मखदूम सैयद शाह पीर मुहम्मद मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर चादरपोशी की और राज्य में अमन चैन एवं तरक्की की दुआ मांगी। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ राज्य के वित्त मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे। दोनों ने दरगाह पर चादरपोशी की। इसके बाद नीतीश कुमार और विजय चौधरी ने दुआ मांगी। तभी पास में खड़े मौलवी ने दुआ में कहा, "जो खिदमत बिहारवासियों को मिली है वो पूरे भारत को मिले। आपकी तवज्जो से जो सूबे का 18 साल से वजीर ए आला रह सकता है वह आपकी तवज्जो से भारत का वजीर ए आजम बन जाए। "
वहीं, इस चादरपेशी के बाद सीएम नीतीश कुमार मिडिया से बचते हुए नजर आए।लेकिन मुख्यमंत्री को बुलावा भेजने वाले लोगों के कहा कि - उर्स मुबारक के मौके पर यहां हर वर्ष मेला लगता है। चादरपोशी होती है। हर वर्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी यहां पहुंचते हैं। आफताब आलम ने कहा कि बिहार में अमन चैन हो इसके लिए दुआ पढ़ी गई। साथ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए दुआ पढ़ी गई कि वो आगे चलकर भारत के प्रधानमंत्री बनें। सबने दुआ पढ़ने के बाद आमीन कहा।
उधर, दरगाह शरीफ पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए लोगों ने उनके लंबी उम्र की कामना की और मुख्यमंत्री को आगे चलकर देश के प्रधानमंत्री बनने की भी दुआएं मांगी गई। इसके लिए लोगों ने अमीन कह कर उनका स्वागत किया गया।