Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी
14-Aug-2023 11:08 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद है। सहरसा के आए एक युवक ने जनता दरबार की सच्चाई की पोल खोल कर रखी दी। फरियादी ने कहा कि- हमारे भाई इसी समस्या को लेकर 11 अप्रैल 2022 को आए थे। उस दौरान भी आपने अपने अधिकारियों को तुरंत इस मामले का निपटारा करने का आदेश दिया था लेकिन इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ। जिसके बाद उसकी बातों को सुन सीएम नीतीश भी आश्चर्य में पड़ गए।
सीएम ने अपने पास खड़े अधिकारी को कहा कि - फोन लगाओ। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन लगाया गया। फोन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि - अतिरिक्त प्रा. स्वास्थ्य केंद्र निर्माण को लेकर पिछली दफे भी जनता दरबार में इसका भाई आया था। अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद अधिकारी ने जवाब दिया कि जिस जगह पर निर्माण होना है वहां पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। इस पर मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि- हाईकोर्ट ने क्यों रोक लगाया है, यह इनको समझा दीजिए या फिर दूसरा कोई विकल्प देखिए। इसके बाद सीएम ने उसे भरोसा दिलाया की इस बार आपका काम हो जाएगा।
मालूम हो कि, सीएम नीतीश कुमार आज स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त एवं श्रम संसाधन विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगे। स्वास्थ्य समेत कई विभागों से जुड़े फरियादी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री उनकी समस्याओं का ऑन द स्पॉट निपटारा कर रहे हैं।