ब्रेकिंग न्यूज़

पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत

Home / news / सीएम हाउस में खास बौद्ध पूजा, नीतीश के बुलावे पर पहुंचे दलाई लामा...

सीएम हाउस में खास बौद्ध पूजा, नीतीश के बुलावे पर पहुंचे दलाई लामा ने करायी साधना

17-Jan-2020 06:08 PM

PATNA: तिब्बती बौद्ध धर्म गुरू दलाई लामा ने आज बिहार के मुख्यमंत्री आवास में बौद्ध मान्यताओं के मुताबिक खास पूजा अर्चना की. सीएम हाउस में नीतीश कुमार ने बोधि वृक्ष लगवाय़ा है. उसी वृक्ष के नीचे दलाई लामा साधना में लीन हुए और सीएम नीतीश कुमार उनके साथ ध्यान लगाकर बैठे रहे.


नीतीश ने दलाई लामा के चरण छुए

इससे पहले दलाई लामा आज नीतीश के बुलावे पर बिहार के मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. उनकी आगवानी के लिए खड़े नीतीश कुमार ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. फिर बौद्ध धर्म गुरू को उस बोधि वृक्ष के पास ले जाया गया जिसे नीतीश कुमार ने लगवाया है. बताया जाता है कि ये वृक्ष उसी पेड़ की शाखा से निकला है जिसके नीचे भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई है.


सीएम आवास में लगाये गये बोधि वृक्ष के नीचे बैठ कर दलाई लामा ने साधना शुरू की. बगल में नीतीश कुमार भी बैठे थे जो खुद ध्यान में लीन थे. काफी देर तक पूजा अर्चना का दौर चलता रहा. सीएम आवास की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दलाई लामा ने सभी के सुख और शांति के लिए पूजा अर्चना की.


सीएम आवास में हुए इस खास पूजा के दौरान बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी और मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद थे.


गौरतलब है कि दलाई लामा हर साल बिहार के बोधगया में कालचक्र पूजा के दौरान आते हैं. पिछले सप्ताह नीतीश कुमार उनसे मिलने बोधगया गये थे. वहीं उन्होंने दलाई लामा को मुख्यमंत्री आवास आने का न्योता दिया था. नीतीश कुमार ने दलाई लामा को अपने जल जीवन हरियाली अभियान के बारे में भी जानकारी दी थी.