ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल

Home / news / पहले नौकरी ली और अब बरसाई लाठियां: सीएम हाउस का घेराव करने पहुंचे...

पहले नौकरी ली और अब बरसाई लाठियां: सीएम हाउस का घेराव करने पहुंचे अतिथि शिक्षकों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

01-Apr-2024 01:30 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने आज यानी 1 अप्रैल से राज्यभर के अतिथि शिक्षकों की सेवा को समाप्त कर दिया है। बेरोजगार हुए अतिथि शिक्षक सोमवार को सीएम आवास के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे थे, तभी पुलिस ने उनके ऊपर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अतिथि शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। शिक्षकों का कहना है कि पहले तो नौकरी ले ली और अब लाठी से पिटवाया जा रहा है।


दरअसल, बिहार में 31 मार्च 2024 तक कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए 37847 और कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए के छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए 56891 अतिथि शिक्षकों की सेवा सरकार द्वारा ली जा रही थी। बिहार में शिक्षक बहाली की प्रक्रिया संपन्न होने तक शिक्षा विभाग ने राज्यभर में कुल 94738 गेस्ट टीचर को मानदेय के आधार पर नियुक्त किया था।


शिक्षा विभाग ने राज्य में बड़ी संख्या में शिक्षकों की बहाली होने का हवाला देते हुए राज्यभर के स्कूलों में तैनात अतिथि शिक्षकों को हटा दिया है। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को आदेश दिया कि 1 अप्रैल 2024 से किसी भी अतिथि शिक्षक की सेवा नहीं लें। ऐसे में 1 अप्रैल से ऐसे सभी अतिथि शिक्षकों को स्कूलों से हटा दिया गया है। गेस्ट टीचर अपनी मांगों को लेकर आज पटना पहुंचे और सीएम आवास के बाहर बीच सड़क पर धरना पर बैठ गए।


अतिथि शिक्षकों को पुलिस ने रोका लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। प्रतिबंधित क्षेत्र में शिक्षकों के घुसने से मना करने के बावजूद जब वे नहीं माने तो पुलिस ने उनके ऊपर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिस ने शिक्षकों को दौड़ा-दौड़ाकर जानवरों की तरह पीटा। थोड़ी देर के लिए पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था। प्रदर्शन कर रहे अतिथि शिक्षकों ने कहा कि जब प्रदेश में शिक्षकों की कमी थी तो उन लोगों से सेवा ली गई और बिहार का शैक्षणिक स्तर सुधरा लेकिन उनकी सेवा स्थाई करने के बजाए एक झटके में उन्हें नौकरी से हटा दिया गया।